12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्नाटक के बाघ मध्य प्रदेश से ज्यादा सुरक्षित

- मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा 34 की मौत- एक वर्ष में कर्नाटक ने खोए 15 बाघ

2 min read
Google source verification
कर्नाटक के बाघ मध्य प्रदेश से ज्यादा सुरक्षित

कर्नाटक के बाघ मध्य प्रदेश से ज्यादा सुरक्षित

बेंगलूरु. बाघों की संख्या को लेकर Karnataka और Madhya Pradesh एक दूसरे के प्रतिस्पर्धी रहे हैं। कभी कर्नाटक तो कभी मध्य प्रदेश सिरमौर रहा है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार कर्नाटक देश में Tigers की संख्या में मध्य प्रदेश का निकटतम प्रतिद्वंद्वी है। पिछली Tiger census report के अनुसार देश में बाघों की अनुमानित संख्या वर्ष 2006 के 1,411 से बढ़कर वर्ष 2018 में 2,967 हो गई थी।

दो बाघों से पीछे रह गया था राज्य

वन अधिकारियों के अनुसार मध्य प्रदेश और कर्नाटक में बाघों की संख्या तकरीबन समान होने के बावजूद मध्य प्रदेश में इतनी बड़ी संख्या में बाघों की मौत उनकी समझ से बाहर है। बाघों की औसत उम्र 12-15 वर्ष होती है। 2018 बाघ गणना के अनुसार कर्नाटक में 524 और मध्य प्रदेश में 526 बाघ थे। राष्ट्रीय बाघ गणना हर चार साल में एक बार आयोजित की जाती है। नवीनतम अखिल भारतीय बाघ अनुमान (एआइटीइ) 2022 में आयोजित किया गया था और इसकी रिपोर्ट इस साल जारी होने वाली है।

सर्वे रिपोर्ट इस वर्ष

राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) के आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा बाघों की संख्या वाले दोनों राज्यों में गत वर्ष सबसे ज्यादा बाघों की मौत भी हुई है। देश में 2022 में 117 बाघों की मौत हुई। कर्नाटक में 15 के मुकाबले मध्य प्रदेश में 34 बाघ खोए हैं। देश की बाघ गणना के सर्वेक्षण वर्ष 2022 में ये आंकड़े सामने आए हैं।

एक भी अप्राकृतिक मौत बहुत बड़ी क्षति- विशेषज्ञों का कहना है कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि किस राज्य में कितने बाघों की मौत हुई। एक भी अप्राकृतिक मौत बहुत बड़ी क्षति है।

बुढ़ापा और इलाके की लड़ाई बड़ा कारण
जानकारों के अनुसार बुढ़ापा और इलाके को लेकर लड़ाई के कारण ज्यादातर मौतें होती हैं। कुछ बाघ, जो पुराने हैं और जंगल में नहीं रह सकते हैं या प्रजनन नहीं कर सकते हैं, उन्हें पुनर्वास और बचाव केंद्र में भेजा जाता है।

पिछली चार गणना में बाघों की आबादी

राज्य - 2006 2010 2014 2018

कर्नाटक - 290 300 406 524

एमपी - 300 257 308 526

तेंदुए के हमले में महिला घायल

मंड्या. अनावरणहल्ली में तेंदुए के हमले में एक महिला घायल हो गई।बताया जाता है कि अनावरणहल्ली गांव निवासी देवराजू की पत्नी बसामन्नी(38)शुक्रवार सुबह पशु कोठरी में गाय को बांधने जा रही थी। पास ही गन्ने के खेत में बैठे तेंदुए ने हमला कर दिया। चिल्लाने पर तेंदुआ वापस गन्ने के खेत में भाग गया। महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।