14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तुमकुरु बनेगी कर्नाटक की पहली स्मार्ट सिटी

सात शहरों में वर्षांत तक पूरी हो जाएंगी स्मार्ट सिटी की अधिकांश योजनाएं

2 min read
Google source verification
तुमकुरु बनेगी कर्नाटक की पहली स्मार्ट सिटी

तुमकुरु बनेगी कर्नाटक की पहली स्मार्ट सिटी

बेंगलरु. प्रदेश के सात स्मार्ट शहरों की सभी परियोजनाओ का निर्माण कार्य इस साल के अंत तक पूरा होने की संभावना है। शहरी विकास विभाग के प्रमुख सचिव अंजुम परवेज ने गुरुवार को कर्नाटक स्मार्ट सिटी इनवेस्टमेन्ट सम्मिट में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेते हुए कहा कि सबसे पहले तुमकूरु को स्मार्ट सिटी का दर्जा प्राप्त होगा। इसकी सभी परियोजनाओं का निर्माण कार्य इस साल के जून में पूरा होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सात स्मार्ट सिटी के लिए अब तक कुल १,७७२ करोड़ रुपए जारी किए गए है उसमें ९१.३४ करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि तुमकूर में कुल ११५ विभिन्न परियोजनाओं का कार्य चल रहा है। इसके लिए कुल ९५२.०८ करोड़ रुपए खर्च होंगे। अभी तक ३३ परियोजनाओं को पूरा कर लिया गया है। ४७ परियोजनाओं का निर्माण कार्य जारी है। २४ परियोजनाओं के लिए निविदाओं को आमंत्रित किया गया है। ११ परियोजना की समग्र परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) की प्रतीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा क बेलगावी में भी स्मार्ट सिटी की परियोजना तेजी से गतिमान है। बेलगावी में कुल ८१ परियोजनाओं के लिए ८५५.४५ करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। १४ परियोजना का कार्य पूरा हो चुका है और ५५ परियोजनाओं का कार्य अंतिम चरण में है। १२ परियोजनाओं के लिए निविदाएं आमंत्रित कर इसकी मंजूरी दी गई है।

दावणगेरे ंमे ६९ विभिन्न परियोजनाओं का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। इसके लिए ९०३.८५ करोड़ रुपए खर्च होंगे। १२ परियोजनाओं का कार्य पूरा हो चुका है और ४२ विभिन्न परियोजनाओं का कार्य भी अंतिम चरण में है। ८ परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। आठ परियोजनाो की डीपीआर की प्रतीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि हुब्बल्ली-धारवाड़ स्मार्ट सिटी कीविभिन्न परियोजनाओं का काम धीमी गति में चल रहा है। यहां भूमि अधिग्रहण करने के लिए कई समस्याओं का सामना करना पड़ा था। अब तक ५३ परियोजनाओं मे से केवल ६ परियोजनाओं को पूरा किया गया है। सभी परियोजनाों के लिए ९२२.६३ करोड़ रुपए खर्च होंंगे। २३ परियोजनाओं का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। १६ परियोजनाओं के लिए मंजूरी दी गई है। ८ परियोजनाओं की डीपीआर की प्रतीक्षा की जा रही है।

मेंगलूरु स्मार्ट सिटी के लिए ४६ परियोजनाओं में १७ परियोजनाओं को पूरा कर लिया गया। पांच परियोजना को मंजूरी देकर २० परियोजनाओं की डीपीआर की प्रतीक्षा की जा रही है। शिवमोग्गा स्मार्ट सिटी के अंतर्गत कुल ५२ परियोजनाओं का काम शुरू किया गया है और इसके लिए ८७६.७२ करोड़ रुपए आरक्षित रखे हैं। फिलहाल केवल दो परियोजनाओं का कार्य पूरा हुआ। २७ परियोजना का कार्य जारी है। ५३ परियोजनाओ के लिए मंजूरी दी गई है।
बेंगलूरु में स्मार्ट सिटी की दो परियोजना पूरी
बेंगलूरु को जून २०१७ मे स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल किया गया। यहांं सात परियोजनाों को आरंभ किया गया है जिसमें केवल दो परियोजनाओं का कार्य पूरा हुआ है। शहर के लिए ९२७.५१ करोड़ रुपए आरक्षित किए गए हंै। उन्होंने कहा कि बेंगलूरु में भूमि अधिग्रहण बड़ी समस्या है और इस मद में काफी व्यय करना पड़ता है।