
दो अधिकारियों के पास 100 करोड़ की संपत्ति उजागर
बीडीए के इंजीनियर अधिकारी एन.जी.गौडय्या के निवास पर शनिवार सुबह तक संपत्ति की जांच का काम जारी था
बेंगलूरु. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को जिन दो अधिकारियों पर छापे मारे थे उनके पास करीब 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति का पता चला है। कर्नाटक औद्योगिक क्षेत्र विकास बोर्ड (केआईएडीबी) के भूमि अधिग्रहण अधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी टी. आर.स्वामी तथा बेंगलूरु विकास प्राधिकरण (बीडीए) के इंजीनियर अधिकारी एन.जी.गौडय्या के निवास पर शनिवार सुबह तक संपत्ति की जांच का काम जारी था और दोनों के पास सौ करोड़ से भी अधिक की अचल संपत्ति का पता चला है।
अभी भी यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि उनके पास वास्तव में कितनी संपत्ति है। दस्तावेजों के आधार पर भूखंड, भूमि और अन्य संपत्तियों का मूल्यांकन किया जाएगा। एसीबी के पुलिस महानिरीक्षक चंद्रशेखर ने शनिवार को कहा कि अधिकारियों ने शुक्रवार को आठ ठिकानों पर छापे मारे गऐ। छापों के बाद स्वामी के खिलाफ 500 कॉल और 75 से अधिक ई-मेल प्राप्त हुए हैं।
नागरिकों से ही मिली शिकायतों के बाद एसीबी ने स्वामी के फ्लैट पर छापा मारा था। स्वामी के पास 8 मकान, 11 भूखंड, 14 एकड़ कृषि भूमि, 1.6 किलो ग्राम सोने के आभूषण, 3 कार, नकद 4.52 करोड़ रुपए जब्त किए गए। उन्होंने बताया कि स्वामी ने 45 मिनट तक फ्लैट का दरवाजा नहीं खोला तो अधिकारियों को मजबूर होकर दरवाजा तोडऩा पड़ा। स्वामी ने कई सबूत मिटाने का प्रयास किया और इस संबंध में जांच जारी है।
उन्होने बताया कि गौडय्या के पास 2 मकान, 8 भूखंड, 14 अपार्टमेंट, 18 किलो 200 ग्राम सोने के आभूषण, 10 किलो ग्राम चांदी, 3 कार, 3 दोपहिया वाहन, 77 लाख रुपए नकद, विभिन्न बैंकों में 15 लाख रुपए और परिवार के सदस्य के नाम 30 लाख रुपए जमा हैं। इसके पास चार हजार अमेरिकी डॉलर भी जब्त किए गए। दोनों अधिकारियों के पास आय से अधिक अवैध संपत्ति से संबंधित प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग को जानकारी दी गई है।

Published on:
07 Oct 2018 05:07 pm

बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
