
धर्म पर अटल विश्वास एवं आस्था जरूरी-आचार्य कीर्तिप्रभ
मैसूरु. सुमतिनाथ जैन श्वेेतांबर मूर्ति पूजक संघ के तत्वावधान में महावीर भवन में विराजित आचार्य कीर्तिप्रभ सूरीश्वर का सुबह दादा सुमतिनाथ जिनालय से सामैया किया गया। आचार्य का वरघोड़ा शुरू जो गाजते बाजते महावीर स्वामी के जयकारे लगाते हुए सरगम मंडल बैंड की मधुर स्वर लहरियों की धुन पर नाचते महावीर भवन पहुंचा। श्रद्घालुओं ने संतजनों का महावीर भवन में प्रवेश कराया। वरघोड़ा की सम्पूर्ण व्यवस्था सुमतिनाथ जैन नवयुवक मंडल द्वारा संभाली। आचार्य व मुनि संयमप्रभ ने अपने प्रवचन में कहा कि हमारा धर्म पर अटल विश्वास एवं आस्था होनी चाहिए। बाद में मैसूरु पैलेस बोर्ड के शिष्टमंडल ने यहां पहुंचकर आचार्य के दर्शन वंदन कर आशीर्वाद लिया। मंडल ने आचार्य से महल पधारने की विनती की। संतों ने स्वीकृति प्रदान की। मैसूरु महल का अवलोकन किया। कलाकारी व रंगबिरंगी चित्रकारी देख अभिभूत हुए। पैलेस बोर्ड के कर्मियों से अचार्य ने कहा कि जैन धर्म का राजा महाराजाओं का सदियों पुराना आपसी सौहार्दपूर्ण संबंध रहा है। सभी को मांगलिक सुनाई। पुन: महावीर भवन पहुंचे। कल सुबह 9:30 से 10:30 बजे महावीर भवन में प्रवचन रहेगा। इस अवसर पर सुमतिनाथ जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ के अध्यक्ष भेरुमल राठोड़, ट्रस्टी हंसराज पगारिया, डायालाल वोहरा, पारसमल सिंघवी, प्रकाश सालेचा, विमल भैसवाड़ा, सुमतिनाथ जैन नवयुवक मंडल अध्यक्ष प्रवीण लुंकड़, पाश्र्व पद्मावती ट्रस्ट के अध्यक्ष दलीचंद श्रीश्रीमाल, जैन विहार सेवा समूह के संदीप सकलेचा,भरत पोसाणा, उपनिदेशक मंगला लक्ष्मी, एसीपी चन्द्रशेखर, पैलेस पुलिस थाने के निरीक्षक आनन्द मौजूद रहे।
महिला की सोने चेन छीनी
मंड्या. मद्दूर में एक महिला के गले में पहनी सोने की चेन छीन ली। मद्दूर थाना पुलिस के अनुसार उपणकेरे गांव निवासी शाखाम्मां (65) शनिवार शाम गांव समीप मलवल्ली-मद्दूर मार्ग पर तालाब किनारे भैसों को चराते समय बाइक पर दो अज्ञात युवकों ने उनके पास में आकर बाइक सवार युवक ने केयमदोड्डी जाने का रास्ता पूछने के बारे में बातों में लगाकर बाइक की पीछे सीट सवार युवक ने उनके चेन पर झपट्टा मारने पर दोनों बाइक से भाग गए। शाखाम्मां चिल्लाने पर कुछ समय बाद सडक़ पर गुजरने वाले लोगों को बताने पर तब-तक युवक भाग चुके थे।
Published on:
08 Feb 2022 08:04 am

बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
