3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO : सात मुंह वाले सांप का क्या है माजरा…विस्तार से जानिए पूरी खबर

कर्नाटक (Karnataka) के बेंगलूरु (Bengaluru) से सटे रामनगर (Ramnagar) जिले के कनकपुरा (Kanakpura) कस्बे के समीप एक गांव में सांत मुंह वाले सांप (Seven Headed Snake) की चर्चा देश भर में हो रही है। बुधवार के बाद से ही गांव में लोगों का तांता लगा हुआ है।

2 min read
Google source verification
VIDEO : सात मुंह वाले सांप का क्या है माजरा...विस्तार से जानिए पूरी खबर

VIDEO GRAB

बेंगलूरु. कर्नाटक के बेंगलूरु से सटे रामनगर जिले के कनकपुरा कस्बे के समीप एक गांव में सांत मुंह वाले सांप की चर्चा देश भर में हो रही है। बुधवार से ही गांव में लोगों का तांता लगा हुआ है।

मेरीगोदाना डोग्गी नामक गांव के लोगों में से किसी ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट किया था, जिसमें सात मुंह वाले सांप के होने का दावा किया गया।

जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ कि सभी कोई इसके बारे में जानना चाहता है। वैसे तो सात मुंह वाले सांप की कई किवदंतियां हिंदू धर्म के ग्रंथों में हैं, लेकिन आधुनिक युग में इसके अस्तित्व की पुष्टि नहीं हो पाई है।

अब कनकपुरा के पास सात मुंह वाले सांप का वीडियो देखने के बाद लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कुछ लोगों ने तो बकायदा इस सांप की पूजा करना आरंभ कर दिया है। हल्दी, कुमकुम अर्पित किया जाने लगा है।

पहले भी ऐसा ही सांप देखे जाने का दावा

स्थानीय लोगों का दावा है कि इसी साल मई महीने में सात मुंह वाले सांप को देखा गया, जिसके बाद वहां मंदिर का निर्माण शुरू कर दिया गया।

गांव वाले यह भी कहते हैं कि इस स्थान पर कुछ शक्तियां हैं, जिसके बाद मंदिर बनाया गया और सात मुंह वाले सांप के मिलने से उनका विश्वास प्रबल हुआ है। जहां यह सांप मिला है, वह स्थान मंदिर से चंद कदमों की दूरी पर है।

केंचुली जैसी संरचना

दरअसल, यह सांप की केंचुलीनुमा संरचना है, जिसके एक सिरे पर सात उभार हैं। इसी के आधार पर गांव वालों का मानना है कि यह सात मुंह वाले सांप की केंचुली है।

तर्कवादियों ने कहा, इसके वैज्ञानिक प्रमाण नहीं
वहीं तर्कवादियों के अनुसार किसी जीव के एक से अधिक सिर होना नई बात नहीं है। दो मुंहा सांप होता भी है।

कई बार गाय, भैंस के बछड़ों के भी दो सिर के साथ जन्मे हैं। मगर सात मुंह वाले सांप के अस्तित्व के कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिलते।

Story Loader