11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विश्वकर्मा जयंती पर निकाली शोभायात्रा

पार्षद रमणी ने झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया

2 min read
Google source verification
jainism

विश्वकर्मा जयंती पर निकाली शोभायात्रा

मैसूरु. मैसूर जिला विश्वकर्मा जयंती समिति के तत्वावधान में विश्वकर्मा जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वाहन रथ पर आराध्यदेव विश्वकर्मा की तस्वीर पर पुष्पहार पहनाकर ज्योत प्रज्वलित की गई। पूजा-अर्चना कर पुष्पवर्षा की गई। रथ को फूलों से सजाया गया। पार्षद रमणी ने झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया।

रथ के आगे ढोल व नगाड़ा बजाते वादक, विविध रूप व वेश धरे कलाकार हाथों में तलवार थामे कला प्रदर्शन करते चल रहे थे। आराधक जयकारे लगा रहे थे। शोभायात्रा केटी स्ट्रीट स्थित कालामा मंदिर से रवाना होकर इरविन मार्ग, अशोक मार्ग, बड़ा घण्टाघर, गांधी चौक, अर्स रोड होते हुए कलामन्दिर सभागार में सभा में तब्दील हुई। अतिथि सांसद प्रताप सिम्हा, विधायक जीटी देवेगौड़ा, विधायक एल नागेन्द्र, पार्षद रमणी व छाया देवी ने सभा को संबोधित किया। इस मौके पर विश्वकर्मा समिति के अध्यक्ष उचप्पाचार, ग्राम पंचायत सदस्य रामलिगाचार आदि मौजूद रहे।


स्थाई करने की मांग पर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन कल
मैसूरु. सफाईकर्मी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व महापौर नारायण ने मैसूरु नगर निगम को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर सफाईर्मियों को स्थायी नहीं किया गया तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। सोमवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि 19 सितम्बर को शहर में विरोध प्रदर्शन कर जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर तीन अक्टूबर को दशहरा महोत्सव के पहले सफाई कार्य बंद कर दिया जाएगा।

उन्होंने निगम पर आरोप लगाया कि सरकार के निर्देशों की पालना नहीं की जा रही है। निविदा आधारित सफाईकर्मियों की भर्ती रद्द करने तथा सफाईकर्मियों को सीधे वेतन भुगतान करने के निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है। अब कोई विकल्प नहीं बचा है तथा सफाईकर्मी दशहरे के समय कार्य बंद कर देंगे।


आशा कर्मियों ने निकाली रैली
मैसूरु. विगत छह माह के बकाया वेतन भुगतान करने की मांग को लेकर हजारों आशा वर्कर्स ने सोमवार को विशाल रैली निकाली। उनका आरोप है कि केन्द्र व राज्य सरकार उनके बकाया वेतन भुगतान नहीं कर रही है। रैली में शामिल आशा वर्कर्स ने चेतावनी दी है कि अगर भुगतान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। रैली के बाद आंदोलनकारियों ने ज्ञापन सौंपकर केन्द्र व राज्य सरकार से बकाया वेतन भुगतान करने की मांग की।