4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बैंगलोर

वीडियो में देखिए कर्नाटक में अधिकारियों के घर से मिला सोने का जखीरा

आंखें फटी की फटी रह जाएंगी

Google source verification

बेंगलूरु. कर्नाटक में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की ओर से की गई छापेमारी की कार्रवाई में अधिकारियों के घर से सोने का जखीरा मिला है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में 15 अधिकारियों के खिलाफ छापेमारी की गई। बेंगलूरु के अलावा, मेंगलूरु, मंड्या, दोड्डबल्लापुर, गदग में 15 अधिकारियों के 60 ठिकानों पर हुई छापेमारी में भारी मात्रा में सोना, नकदी और संपत्ति के कागजात मिले हैं। इनमें से कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक रुद्रेशप्पा के पास से 7 किलो सोना मिला है।
बताया जाता है कि ब्यूरो के 100 अधिकारियों और 300 कर्मचारियों ने छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया।

इनके ठिकानों पर हुई छापेमारी
1. केएस लिंगेगौड़ा
एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, स्मार्ट सिटी, मेगलूरु

2. श्रीनिवास के.
एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, एचएलबीसी मंड्या

3. लक्ष्मी नरसिम्हैया
राजस्व निरीक्षक, दोड्डबल्लापुर

4. वासुदेव
एक्स-प्रोजेक्ट मैनेजर, बेंगलूरु

5. बी कृष्णरेड्डी
जनरल मैनेजर, नंदिनी डेयरी, बेंगलूरु

6. टीएस रुद्रेशप्पा
ज्वाइंट डायरेक्टर, कृषि विभाग, गदग

7. एके मस्ती
सहकारिता विकास अधिकारी, सावदत्ती

8. सदाशिव मारलिंगन्नावर
वरिष्ठ मोटर निरीक्षक, गोकाक

9. नाथजी हीराजी पाटिल
ग्रुप सी, बेलगाम, हेस्कॉम

10. केएस शिवानंद
रिटायर्ड सब-रजिस्ट्रार, बेल्लारी

11. राजशेखर
फिजियोथेरेपिस्ट, सरकारी अस्पताल, येलहंका

12. मयान्ना एम
एफडीसी, बीबीएमपी, बेंगलुरु

13. एलसी नागराज
प्रशासनिक सेवा, केएएस, बेंगलूरु

14. जीवी गिरी
ग्रुप- डी, बीबीएमपी, यशवंतपुर, बेंगलूरु

15. एसएम बिरादर
जूनियर इंजीनियर, पीडब्ल्यूडी विभाग, जेवर्गी