6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झूठ की किताब लेकर चलते हैं मोदी : राहुल

देश की दौलत को लूटने की छूट दे रही भाजपा : राहुल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Kumar Jeevendra

•

Updated: 24 Mar 2018, 8:58 PM IST

rahul gandhi mysuru

मण्ड्या. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अधूरे चुनावी वादों को लेकर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि मोदी झूठ की किताब लेकर चलते हैं।
जिले के मलवल्ली में जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी जहां भी जाते हैं झूठ बोलते हैं। राहुल ने कहा कि मोदी अपने साथ झूठ की किताब लेकर चलते हैं। जहां जाते हैं वहां किताब के पन्ने पलटते हैं और एक झूठ सुनते हैं। राहुल ने तंज करते हुए कहा कि मोदी सोचते हैं कि चलो आज हर किसी के खाते में १५ लाख रुपए आने का झूठ बोलते हैं तो कल युवाओं को हर साल दो करोड़ रोजगार देने का। फिर कभी किसानों से तो कभी गरीबों से झूठ बोलते हैं।

देश की दौलत को लूटने की छूट दे रही भाजपा : राहुल
चामराजनगर में राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा नीत राजग सरकार के देश के लोगों का धन छीनकर उसे अमीर और पूंजीपतियों को सौंप रही है।
पुराने मैसूरु क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे के पहले दिन यहां पार्टी की ओर से आयोजित रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि जहां केंद्र की भाजपा सरकार देश की दौलत लूटने की छूट दे रही हैं वहीं कांगे्रस की राज्य सरकार जन कल्याणकारी कार्यों के लिए निवेश कर रही है। राहुल ने कहा कि किसानों का ऋण माफ करने से मान कर चुकी मोदी सरकार ने कुछ उद्योगपतियों की मदद के लिए ढाई लाख करोड़ का ऋण माफ कर दिया। विजय माल्या और नीरव मोदी जो धन ले कर भाग गए वह जनता का पैसा था। राहुल ने कहा कि मोदी सरकार के विपरीत राज्य की कांगे्रस सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य के अलावा कृषि और किसानों के ऋण माफी पर निवेश कर रही है। राहुल ने कहा कि किसानों का ८ हजार करोड़ रुपए का ऋण माफ करने वाली कांग्रेस सरकार ने पिछली भाजपा सरकार की तुलना में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तीन गुना अधिक राशि खर्च किया है।
राहुल ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि इसकी आड़ में अमीर लोगों को काला धन सफेद करने का मौका मिल गया। राहुल ने लोगों से पूछा कि क्या आपने किसी करोड़पति को बैंक के बाहर कतार में देखा। मैसूरु के महारानी महाविद्यालय में छात्राओं के साथ हुए संवाद की चर्चा करते हुए राहुल ने कहा कि छात्राओं ने कहा कि विमौद्रीकरण से देश में न तो कोई बदलाव आया और ना ही कोई फायदा हुआ। राहुल ने कहा कि एक छात्रा ने इस बात पर आश्चर्य जताया कि जीएसटी में कई स्लैब क्यों हैं। राहुल ने कहा कि जब १८ से २० साल के युवा इस बात को समझ सकते हैं तो प्रधानमंत्री क्यों नहीं समझ रहे हैं। राहुल ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार ने जनता के धन का दुरुपयोग किया जबकि कांग्रेस सरकार ने भाग्य योजनाओं के तहत जनता के लिए कई कार्यक्रम शुरु किए।
राहुल से पहले सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने कहा कि भाजपा को राज्य की कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने को कोई नैतिक अधिकार नहीं है। भाजपा की पिछली सरकार के दौरान मुख्यमंत्री और मंत्री पद पर रहे कई नेता जेल गए थे। सिद्धू ने कहा कि यह शर्मनाक है कि येड्डियूरप्पा को बगल में बैठाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरी सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं।