1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला ने मकान की छत से कूदकर आत्महत्या की

- आत्महत्या के कारण का अभी खुलासा नहीं हुआ है

less than 1 minute read
Google source verification
death of tribal mother

death of tribal mother

बेंगलूरु. ज्ञानभारती थानांतर्गत भुवनेश्वरी नगर क्षेत्र की निवासी रम्या (24) ने मकान की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार रम्या तथा उसका पति वेंकटेश डेढ़ वर्ष से किराए के मकान में रहते थे। बीती रात जब वेंकटेश घर पर नहीं था, रम्या ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच चल रही है। आत्महत्या के कारण का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

ऑटो रिक्शा चालकों से वसूला जुर्माना

बेंगलूरु. उत्तर संभाग यातायात पुलिस ने ऑटो रिक्शा चालकों के खिलाफ 670 मामले दर्ज कर 3 लाख 36 हजार रुपए का जुर्माना वसूला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यातायात पुलिस ने ऑटो रिक्शा चालकों के खिलाफ यात्रियों से मनमाना किराया वसूलना, यात्री जहां पर जाना चाहता है वहां जाने से इनकार करना जैसी शिकायतें मिलने के पश्चात यातायात पुलिस ने 14 से 23 सितम्बर के बीच यह कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान यात्री को गंतव्य तक ले जाने से इनकार करने के 316 तथा मीटर से अधिक किराया वसूलने के 354 मामले दर्ज किए गए हैं।

Story Loader