4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बैंगलोर

क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन पर लोकगीतों पर थिरक उठीं महिलाएं

आई माता कप राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन

Google source verification

मैसूरु. आई स्पोर्ट्स क्लब, मैसूरु के तत्वावधान में कर्नाटक सीरवी समाज हल्लदकेरी मैसूरु तथा सीरवी समाज मैसूरु ,केआरएस रोड़ मैसूरु के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय आई माता कप राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन धर्मगुरू दीवान माधव सिंह के सान्निध्य में किया गया। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न हिस्सों से 16 टीमों ने भाग लिया। महिलाओं ने आरती उतार कर मंगल गीत गाते हुए सामैया किया गया।

इस मौके पर पारंपरिक वेशभूषा में गेर मंडल ने नृत्य किया। धर्मगुरू का वरघोड़ा निकाला गया। धर्मगुरु सहित संत चेतनगिरी का व दूरदराज क्षेत्रों से पहुंचे अतिथियों का सम्मान किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर राजस्थानी लोक गीतों पर नृत्य किया।
इस अवसर पर कोटवाल हेमाराम मुलेवा, जमादारी रूपाराम चौयल, कर्नाटक सीरवी महासभा के उपाध्यक्ष ढगलाराम चौयल, कर्नाटक सीरवी समाज के सचिव राजूराम हाम्बड़, केआरएस बडेर के अध्यक्ष मोटाराम सोलंकी सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के आयोजनर्ता राकेश पंवार, भारत चोयल, उम्मेद परिहार, प्रकाश सोलंकी, अनिल काग,श्रवण सीरवी, जीतेन्द्र, प्रकाश हाम्बड़, जयराम चोयल, दलपतराम हाम्बड़, रमेश चौयल रहे। संचालन मंगलाराम काग ने किया।