बैंगलोर

महिला दिवस पर महिलाओं ने चलाई ट्रेन

लोको पायलट से लेकर सुरक्षा की कमान भी महिलाओं के हाथ

less than 1 minute read
Mar 09, 2023
महिला दिवस पर महिलाओं ने चलाई ट्रेन

बेंगलूरु. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दक्षिण पश्चिम रेलवे के बेंगलूरु मंडल ने सभी महिला चालक दल के साथ बेंगलूरु-मैसूरु राज्यरानी एक्सप्रेस का संचालन किया। अपर मंडल रेल प्रबंधक (प्रशासन) कुसुमा हरिप्रसाद के निर्देशन में प्वाइंट्स महिला जे. फातिना, सरस्वती और स्टेशन मास्टर प्रतिमा शर्मा ने ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया। महिला दिवस के अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (प्रशासन) कुसुमा हरिप्रसाद, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी उमा शर्मा, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता पूजा और अन्य इस अवसर पर उपस्थित थे।

ट्रेन को बेंगलूरु से मैसूरु के लिए लोको पायलट अभिरामी, सह लोको पायलटगायत्री कृष्णन लेकर रवाना हुईं। इस ट्रेन की प्रबंधक शैलजा थीं। रेलवे सुरक्षा बल कर्मचारी छायामणि, ए.एम., सुश्री शिल्पा एस, हरथी मीना, विजयलक्ष्मी, प्रतिभा सिंह और एमएस विद्या एम़ ने ट्रेन की सुरक्षा का जिम्मा संभाला। आरपीएफ महिला सुरक्षा कर्मी आधुनिक हथियारों से लैस होकर ट्रेन में गईं। यात्री टिकट निरीक्षक उमा पी.एस., मीनाक्षी देवी, रामा हंसा, ब्लेसी, गोमती, टीना जोसेफ, सोना, सीएस भारती, ने टिकट चेकिंग का जिम्मा संभाला।

Published on:
09 Mar 2023 04:42 pm
Also Read
View All

अगली खबर