
बेंगलूरु. जीतो चेप्टर नॉर्थ बेंगलूरु के अंतर्गत जीतो लेडीज विंग की ओर से राजाजीनगर स्थित जीतो कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सिम्फनी ऑफ वॉयसेस -वीमेन फॉर वीमेन विषय पर राजस्थान पत्रिका के संयुक्त तत्वावधान में विशिष्ट महिलाओं के जीवन की प्रेरणा पर उनके सम्मान का कार्यक्रम आयोजित हुआ।उपलब्धियों का उत्सव
अध्यक्ष बिंदु रायसोनी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों का उत्सव मनाने वाला एक वैश्विक दिवस है। इस दिन को मनाने का मकसद महिला सशक्तिकरण की तरफ एक कदम है। महिलाओं की उन्नति और विकास को बढ़ावा देना भी इस दिन का मकसद है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को दुनिया भर की महिलाओं के अधिकारों और उपलब्धियों का सम्मान के रूप में याद किया जाता है। शास्त्रों में कहा गया है कि जहां स्त्री जाति का आदर सम्मान होता है उनकी आवश्यकता और अपेक्षाओं की पूर्ति होती है, उस स्थान, समाज ,परिवार पर देवता गण प्रसन्न रहते हैं।महिला दिवस मनाने के विषय में अतिथियों ने विचारों की प्रस्तुति दी जिनमें हाईकोर्ट की वकील स्वर्णमाला पोकरणा ने महिलाओं को कानूनी अधिकारों पर जागरूक किया। पूर्व महापौर और केपीसीसी की महामंत्री आर. मंजुला नायडू ने कहा कि महिलाओं ने समाज के विकास में अहम भूमिका निभाई है। वे घरेलू कामों के अलावा समाज के साथ-साथ अलग-अलग क्षेत्रों में भी अपने कौशल का प्रदर्शन करती हैं। उनका योगदान शिक्षा, सेवा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और कई अन्य क्षेत्रों में बेहद खास है।
बेटी खिलाओ का नाराराष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ी खुशी विश्वनाथ के अनुसार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के साथ इस महिला दिवस पर सरकार को 'बेटी खिलाओ का नारा भी देश भर में गुंजायमान करना चाहिए। क्योंकि भारतीय महिलाओं ने हर क्षेत्र में खुद को साबित किया है। जिससे खेल भी छूता नहीं रहा। इस मौके पर स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉक्टर सुषमा मेहता ने कहा कि औरतों में दिन पर दिन खराब लाइफस्टाइल की वजह से ब्रेस्ट कैंसर, ओवेरियन कैंसर, ट्यूमर, बीपी, हाई बीपी, थायरॉइड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। महिलाएं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हों। विशेषकर पीरियड्स के दौरान साफ-सफाई को लेकर जागरूकता जरूरी है।
इमेज कंसल्टेंट सोनिया परदेसी समाज में फैली नकारात्मक धारणाओं को कम करने पर जोर दिया। सकारात्मक धारणाओं को बढ़ाना जरूरी है। किसी व्यक्ति या संस्थान की अच्छी छवि उसे सफलता की ऊंचाइयों तक आसानी से पहुंचा सकती है। मेकअप आर्टिस्ट आशा अमायरा ने मेकअप के क्षेत्र में संभावनाओं पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पैनल चर्चा रहा जिसमें संयोजिका रक्षा मांडोत ने विभिन्न प्रश्नों के माध्यम से सभी से चर्चा- परिचर्चा की। अतिथियों का परिचय संयोजिका रक्षा मांडोत, सह-संयोजिका दीपू मांडोत एवं कोषाध्यक्ष मधु कटारिया ने दिया।
रंजना जैन ने स्टैंडअप कॉमेडी के जरिए खूब तालियां बटोरी। मनोरंजक खेल, नृत्य, संवाद आदि की लाजवाब प्रस्तुतियों से समारोह सज गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार महामंत्र से हुआ। अध्यक्ष बिंदु रायसोनी ने स्वागत किया। आगामी कार्यक्रम की सूचना उपाध्यक्ष लक्ष्मी बाफना व रेशम पुनमिया ने दी। सहमंत्री पिंकी मेहता और भाविका कोठारी ने तकनीकी कार्यभार सम्भाला। सभी अतिथियों का जीतो की ओर से सम्मान किया गया।राजस्थान पत्रिका के सम्पादकीय प्रभारी जीवेंद्र झा एवं सम्पादकीय विभाग के संतोष पांडेय ने विचार रखे। संयोजिका रक्षा मांडोत एवं सह- संयोजिका दीपू मांडोत ने संयुक्त रूप से संचालन किया। रत्नीबाई मेहता, कार्यसमिति सदस्य सुमन सिंघवी, सुमन रांका, रक्षा छाजेड, संगीता नागोरी की उपस्थिति रही। महामंत्री सुमन वेदमुथा ने धन्यवाद दिया।
Published on:
08 Mar 2024 02:34 pm

बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
