11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऋषि मंडल की आराधना से दूर होते हैं दुख दर्द-मुनि राजपद्मसागर

टी.दासरहल्ली में धर्मसभा का आयोजन

less than 1 minute read
Google source verification
ऋषि मंडल की आराधना से दूर होते हैं दुख दर्द-मुनि राजपद्मसागर

ऋषि मंडल की आराधना से दूर होते हैं दुख दर्द-मुनि राजपद्मसागर

बेंगलूरु. टी.दासरहल्ली स्थित मुनि सुव्र्रतस्वामी जैन मंदिर में रविवार को मुनि राजपद्मसागर की निश्रा में तीन दिवसीय महोत्सव के अन्तर्गत ऋषि मंडल महापूजन का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुनि राजपद्मसागर ने कहा कि ऋषि मंडल की आराधना करने से घर में सुख शांति, रोग, शोक दूर हो जाते हैं। जो मनुष्य ऋषि मंडल की आराधना करता है। उसके सभी प्रकार के दुख जल्द से जल्द दूर हो जाते हैं। ऋषि मंडल स्त्रोत की रचना गुरु गौतम स्वामी ने की थी। ऋषि मंडल एक ही समय, एक ही आसन, एक ही दिशा में बैठकर स्त्रोत पाठ करने से वचन सिद्धि की प्राप्ति होती है। जब भी उपधान तप होता है तब गुरु भगवंत तपस्वियों को ऋषि मंडल सुनाते हैं। सोमवार को सर्वतोभद्र महापूजन सुबह ०८:३० बजे से शुरू होगा। ऋषि पूजन के लाभार्थी संजय भाई एवं मनोज भाई सोमावत रहे। मुनि के दर्शन वंदन के लिए स्थानीय पार्षद उमादेवी नागराज भी मंदिर पहुंचे और धार्मिक विषय पर चर्चा की। रविवार का विधि विधान अल्पेश गुरु ने कराया। संगीत रामू भाई सिसोदिया ने दिया।

गणपति स्थापना के साथ पूजन
बेंगलूरु. श्रीरामपुरम प्रवासी राजस्थानी बंधुओं की ओर से श्रीरामपुरम् में गणपति के प्रतिमा की स्थापना की गई। वैदिक मंत्रोच्चारों के बीच विधि विधान से सर्व सिद्धि दायक भगवान गणपति का पूजन किया गया। रात को भक्ति संध्या का आयोजन किया गया। गायकों ने गणपति वंदना, घुमतड़ा घर आवों विनायक.., गजानंद आनंद करों सहित अनेक भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर सीरवी समाज कर्नाटक ट्रस्ट के सचिव नारायणलाल लचेटा, सुजाराम सोलंकी, कुपाराम बर्फा, हरजीराम आगलेचा, मोहनलाल, नाथाराम मौजूद रहे।