5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विश्व साइकिल दिवस पर युवाओं ने दौड़ाई साइकिलें

द काउंसिल फॉर एक्टिव मोबिलिटी (सीएफएएम) और जर्मन डवपलमेंट एजेंसी (जीआईजेड) पेडलूरु 2024 की ओर से विश्व साइकिल दिवस पर रविवार को पेडालूरु 2024 का आयोजन किया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Yogesh Sharma

•

Updated: 9 Jun 2024, 5:33 PM IST

दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
कंठीरवा स्टेडियम में आयोजन

बेंगलूरु. द काउंसिल फॉर एक्टिव मोबिलिटी (सीएफएएम) और जर्मन डवपलमेंट एजेंसी (जीआईजेड) पेडलूरु 2024 की ओर से विश्व साइकिल दिवस पर रविवार को पेडालूरु 2024 का आयोजन किया गया। कंठीरवा स्टेडियम में रविवार को सुबह 6 बजे बेंगलूरु के संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) एमएन अनुचेत और इंडिया ट्रांसपोर्ट डायरेक्टर डेनियल मोजर हरी झंडी दिखाकर पेडालूरु 2024 को रवाना किया। सुबह 10 बजे तक चले आयोजन में बेंगलूरु के साढ़े पांच सौ से साइकिल सवारों ने भाग लिया। पर्यावरण जागरुकता के उद्देश्य को लेकर पेडालूरु का आयोजन किया गया। बेंगलूरु साइकिल मेयर के सत्य शंकरन ने गुरुवार को यहां आयोजित पत्रकार सम्मेलन में बताया कि पेडालूरु 2024 में बेंगलूरु के साढ़े 500 से अधिक साइकिल चालकों ने भाग लिया।

पेडालूरु के भागीदार ऑल्टमो ने पहला कॉर्पोरेट पुरस्कार क्वालकॉम की शिल्पी साहू को दिया। कार्यक्रम के प्रमुख मंजूनाथ शेखर ने कहा बेंगलूरु देश का अग्रणी शहर है जहां इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने साइकिल चलाने पर सहमति प्रदान की है। बेंगलूरु के साइकिल मेयर सत्यशंकरन ने कहा कि कॉरपोरेट्स को साइकिल से कार्यालय आने के लिए अपने कर्मचारियों को प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर के साइकिल चालकों, नागरिक समूहों, नागरिक कार्यकर्ताओं और कॉर्पोरेट्स के साथ जुडकऱ साइकिल को आवागमन के एक आदर्श विकल्प के रूप में अपनाना चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक