31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धार्मिक जुलूस के दौरान शरबत पीने से 400 लोग हुए फूड पॉइजनिंग के शिकार, डिस्पेंसरी का ताला तोड़कर किया उपचार

Banswara Food Poisoning : बांसवाड़ा शहर में मंगलवार रात्रि में धार्मिक जुलूस निकाला जा रहा था इसी दौरान शरबत पीने से एक के बाद एक करीब 400 लोग उल्टी दस्त के शिकार हो गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Supriya Rani

•

Updated: 17 Jul 2024, 10:33 AM IST

Banswara News : बांसवाड़ा शहर में मंगलवार रात्रि में धार्मिक जुलूस निकाला जा रहा था इसी दौरान शरबत पीने से एक के बाद एक करीब 400 लोग उल्टी दस्त के शिकार हो गए। सबसे पहले महात्मा गांधी अस्पताल में 3 बच्चे एडमिट हुए। इसके बाद देर रात 12 बजे से 1 बजे के बीच फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए सर्वाधिक मरीज महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराए गए।

डिस्पेंसरी का ताला तोड़कर किया उपचार

वहीं दूसरी ओर घटनास्थल से करीब 250 मीटर की दूरी पर सिटी डिस्पेंसरी है। लोगों ने यहां के डॉक्टर से बातचीत की और रात में ही डिस्पेंसरी का ताला तोड़कर ओआरएस आदि निकालकर उपचार करना शुरू कर दिया। हालांकि कुछ देर में तीन डॉक्टरों की टीम भी यहां पहुंच गई और 105 लोगों का कुल उपचार किया गया है। सीएमएचओ डॉक्टर हीरालाल तबीयत ने बताया कि अभी तक करीब 400 लोग महात्मा गांधी अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे थे इनमें से करीब 100 लोग अभी भी भर्ती हैं।

पुलिस देर रात पहुंची अस्पताल

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के साथ ही जिला प्रशासन के तमाम अफसर महात्मा गांधी अस्पताल में रात 4:00 बजे के आसपास पहुंचे। हालांकि कुछ अधिकारी 2:00 बजे ही अस्पताल पहुंच गए थे। वहीं घटना को लेकर जांच के आदेश दे दिए गए हैं। सीएमएचओ ने बताया कि सैंपल के लिए भी कहा है यदि संभव हुआ तो सैंपल की जांच करवाएंगे। वहीं अंजुमन इस्लामिया के सदर शोएब खान ने बताया कि यह घटना 12:00 बजे के आसपास की है। दरअसल धार्मिक जुलूस के दौरान समाज के लोगों ने छबील लगाया था जिसका शरबत पीने से बच्चे, औरतें व बुजुर्ग सभी बीमार पड़ गए। सभी को महात्मा गांधी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें : Rajasthan Weather Today : अगले तीन घंटे के अंदर होगी मूसलाधार बारिश, तेज तूफानी हवाओं का दौर जारी

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़