22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांसवाड़ा

औरंगाबाद के अंबेडकर विवि ने जीता खिताब

कड़े मुकाबले में शिवाजी विवि कोल्हापुर को हराया  

Google source verification

बांसवाड़ा. श्री गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय के संयोजन में बांसवाड़ा में आयोजित पश्चिम क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय खो-खो पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता का खिताब महाराष्ट्र के डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय ने जीता है। विजेता टीम ने कड़े मुकाबले में शिवाजी विवि कोल्हापुर को हराया। तीसरे स्थान पर मुंबई विवि और चौथे स्थान पर सावित्री बाई फुले विवि पुणे की टीम रही।
जीजीटीयू परिसर में समारोह समारोह हुआ। अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. आईवी त्रिवेदी ने कहा कि परम्परागत भारतीय खेलों को जीवन की मुख्य धारा में लाने से देश विश्व में उच्च स्थान प्राप्त कर सकता है। जीजीटीयू व अंतरराष्ट्रीय संस्था आईएमटी के मध्य हुआ करार लुप्त हो रहे परम्परागत खेलों के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में काम करेगा। मुख्य अतिथि आरएसडब्ल्यूएम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी योगेश दत्त तिवारी ने कहा कि मैच में हार व जीत महत्त्वपूर्ण नहीं है। खेल में खड़े रहना, संघर्ष करना ही उपलब्धि होती है। उन्होंने जीवन में खेल व खेल भावना की वृत्ति को अपनाने पर जोर दिया। जनरल रेफरी डॉ. सैयद अली असगर ने खो-खो के बढ़ते क्रेज का उल्लेख कर कहा कि खेल कॅरियर के प्रति बच्चों सकारात्मक ²ष्टिकोण अपनाने से खेलों का भविष्य और सुनहरा हो सकता है। समारोह में विशिष्ट अतिथि सुविवि के डीन आट््र्स प्रो. सीआर सुथार, औरंगाबाद विश्वविद्यालय के कोच रफीक ने भी संबोधित किया। स्पोट््र्स बोर्ड चेयरमैन डॉ. नरेंद्र पानेरी ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। संचालन हनी सोनी ने किया। आभार स्पोट््र्स बोर्ड सचिव अभिषेक जैन ने व्यक्त किया। अंत में तिवारी ने प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की। इसके उपरांत प्रतियोगिता व विवि का ध्वजावतरण किया गया।
यह रहे श्रेष्ठ खिलाड़ी
समारोह में श्रेष्ठ रनर अम्बेडकर विवि के ऋषिकेश मुशचावाड़े, श्रेष्ठ चेजर मुंबई विश्वविद्यालय के विश्वजीत और प्रतियोगिता के श्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब सावित्रीबाई फुले विवि पुणे के आदित्य गणकुल को दिया गया।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8h0ugq
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8h0uhr
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8h0uis
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8h0uju