13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांसवाड़ा : अरथूना-माही महोत्सव सात से, तीन दिन बिखरेंगे लोक संस्कृति के रंग

www.patrika.com/banswara-news  

less than 1 minute read
Google source verification
banswara

बांसवाड़ा : अरथूना-माही महोत्सव सात से, तीन दिन बिखरेंगे लोक संस्कृति के रंग

बांसवाड़ा. बांसवाड़ा को विश्व पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के मकसद से 7 से 9 जनवरी तक अरथूना-माही महोत्सव मनाया जाएगा। इसमें तीन दिन तक विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं। जिला कलक्टर आशीष गुप्ता ने बताया कि जनजाति क्षेत्रीय विकास, पर्यटन और वन विभाग के साथ-साथ गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय के सहयोग से होने वाले महोत्सव के लिए संबंधित विभागों को व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि महोत्सव की शुरुआत सात जनवरी को सुबह 11 बजे सूचना केंद्र में फोटो व वीडियो प्रदर्शनी के साथ होगी। उद्घाटन राज्यमंत्री अर्जुनसिंह बामनिया करेंगे। प्रदर्शनी तीन दिन तक खुली रहेगी। इसी दिन शाम को दसवीं शताब्दी के अरथूना मदिर परिसर में शास्त्रीय गीत-संगीत व नृत्यों की प्रस्तुतियां होंगी। रात्रि में कोणार्क फेस्टीवल की तर्ज पर प्राचीन मंदिरों पर रोशनी की जाएगी तथा मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया जाएगा। इन मंदिरों के आगे आकर्षक शास्त्रीय संगीत व नृत्यों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
बर्ड फेस्टीवल आठ को
कलक्टर ने बताया कि 8 जनवरी को कूपड़ा तालाब पर बांसवाड़ा बर्ड फेस्टीवल होगा। इसकी जिम्मेदारी जीजीटीयू को दी गई है। इसमें एक हजार स्कूली बच्चों को बर्डवॉचिंग कराई जाएगी। क्विज एवं पेंटिंग प्रतियोगिता, फेस (टेटू) पेंटिंग, बड्र्स की फोटो एवं स्टाम्प प्रदर्शनी व तितलियों के जीवनचक्र की प्रदर्शनी का आयोजन होगा।इसी दिन रात्रि में कागदी पिकअप वियर पर रोशनी की जाएगी और मुक्ताकाशी रंगमंच स्थापित कर लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। छह जनवरी को बाइक रैली निकाली जाएगी तो नौ जनवरी को माही बांध के बैकवाटर महाराणा प्रताप सेतु पर नौकायन स्पद्र्धा होगी। महोत्सव का समापन कुशलबाग मैदान में 9 जनवरी की रात्रि को सांस्कृतिक निशा से होगा। इसमें लोक कलाकार गेर नृत्य की प्रस्तुतियां देंगे।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग