2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा.जयकारों संग विधि विधान से शिखर उत्थापन

बांसवाड़ा. न्यू वागड़ मण्डल एवं बाल कीर्तन मण्डल के तत्वावधान में आजाद चौक स्थित बाल हनुमान मंदिर का शिखर उत्थापन कार्यक्रम विधि विधान से किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर हनुमान चालीसा पाठ, वैदिक ऋचाओं और जयकारों उद्घोषों से गूंज उठा। कार्यक्रम में गौभक्त सन्त रघुवीरदास महाराज ने कहा कि हनुमानजी भगवान राम के कार्य करने वाले है, सेवा भाव रखकर इनकी आराधना करने से सभी कार्य सिद्ध होंगे। उन्होंने लोगों से मंदिर के जीर्णोद्वार में सहयोग का आह्वान किया। गौसंत के सानिध्य में पं. कीर्तिश भट्ट तथा विप्रव
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Yogesh Kumar Sharma

•

Updated: 9 Feb 2020, 6:41 PM IST

बांसवाड़ा.जयकारों संग विधि विधान से शिखर उत्थापन

बांसवाड़ा.जयकारों संग विधि विधान से शिखर उत्थापन

बांसवाड़ा.जयकारों संग विधि विधान से शिखर उत्थापन
बांसवाड़ा. न्यू वागड़ मण्डल एवं बाल कीर्तन मण्डल के तत्वावधान में आजाद चौक स्थित बाल हनुमान मंदिर का शिखर उत्थापन कार्यक्रम विधि विधान से किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर हनुमान चालीसा पाठ, वैदिक ऋचाओं और जयकारों उद्घोषों से गूंज उठा। कार्यक्रम में गौभक्त सन्त रघुवीरदास महाराज ने कहा कि हनुमानजी भगवान राम के कार्य करने वाले है, सेवा भाव रखकर इनकी आराधना करने से सभी कार्य सिद्ध होंगे। उन्होंने लोगों से मंदिर के जीर्णोद्वार में सहयोग का आह्वान किया। गौसंत के सानिध्य में पं. कीर्तिश भट्ट तथा विप्रवरों की वैदिक ध्वनि के बीच विधि पूर्वक शिखर उत्थापन किया गया। इस कार्य में मंदिर के शिल्पी अरविन्द भाई ने सहयोग प्रदान किया। न्यू वागड़ मण्डल के अध्यक्ष रामभाई सेठिया ने बताया कि मुख्य यजमान विनय दोसी ने गणेश मातृ पूजन, राजोपचार विधि से भगवान हनुमान का अर्चन, गृह होम, जीर्ण शिखर एवं प्रसाद आदि अनुष्ठान किए।
यह रहे मौजूद
कार्यक्रम में पं. नरेंद्र आचार्य, पं. कमल भट्ट, शैलेश भट्ट, पं. रामचंद्र दवे ने अष्टोन्तरशत हनुमान मंत्र होम, उत्तर तंत्र विधान और यज्ञ की पूर्णाहूति की। गोसंत का स्वागत समाजसेवी निमेश मेहता, सत्यनारायण सराफ, सुनिल मेहता, राजेश मेहता, मनोज पुरोहित, नीलेश सोनी, चंद्रपाल सोनी, नरेश सेठिया, विट्टल कंसारा, ओमप्रकाश जोशी, संजय सिंह, हर्षित सोनी, योगेश दिवाकर, मुकेश सोनी ने किया। इस दौरान समारोह एडवोकेट लक्ष्मीकांत त्रिवेदी, चन्द्रशेखर जोशी, शिवकरण शाह, दीपक द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़