14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांसवाड़ा : भगोरेश्वर में शिव-शक्ति अनुष्ठान

श्रावण मास माह के तहत हुए आयोजन  

2 min read
Google source verification
बांसवाड़ा : भगोरेश्वर में शिव-शक्ति अनुष्ठान

बांसवाड़ा : भगोरेश्वर में शिव-शक्ति अनुष्ठान

बांसवाड़ा. जिले में श्रावण माह के अनुष्ठान अब विराम लेने लगे हैं। शहर के मध्य भगोरेश्वर महादेव मंदिर परिसर में शिव शक्ति अनुष्ठान हुआ, जिसमें अम्बा चौदस की रात्रि से अमावस्या तक भगवान भोलेनाथ व मातारानी का इक्षु रस व गोदुग्ध के साथ अभिषेक किया गया।
मुख्य अतिथि सभापति जैनेन्द्र त्रिवेदी ने कहा कि लोढ़ी काशी में भक्ति की धारा बहती रही है। यही कारण है कि माही गंगा विकास की नई धारा बनकर समृद्धि की ओर अग्रसर कर रही है। शहर में पर्यटन की अनन्त संभावनाओं के द्वार खुल रहे है। अध्यक्षता नेमा समाज अध्यक्ष निमेष मेहता ने की। विशिष्ट अतिथि लोकेन्द्र भट्ट ने सनातन संस्कृति की गतिविधियों में नई पीढ़ी की सक्रिय भागीदारी को आवश्यक बताया। कार्यक्रम में प्रणव पंड्या, विजयकृष्ण वैष्णव, विवेक मेहता, सुनील मेहता, बण्टी गुप्ता, आशीष मालोत, धर्मेन्द्र त्रिवेदी आदि उपस्थित रहे। संयोजक विनय भट्ट ने स्वागत किया। इससे पूर्व नवनीत पंड्या के आचार्यत्व में पवन पाठक, विपीन भट्ट, अमित जोशी, रमेशचन्द्र पुरोहित आदि ने यजुर्वेद रूद्राष्टाध्यायी का पाठ किया। अन्य विप्रों ने शिवाष्टक, महामृत्युजंय मंत्र व शिव ध्यान किया। संचालन डॉ. दीपक द्विवेदी ने किया। आभार धर्मेन्द्र त्रिवेदी ने व्यक्त किया।
प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन
श्री वनेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में वनराज प्राच्य विद्या संस्थान एवं प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन सभापति जैनेन्द्र त्रिवेदी ने किया। इस अवसर पर मासिक श्रावणी अनुष्ठान की पूर्णाहुति की गई। सभापति त्रिवेदी ने कहा कि केन्द्र के प्रारम्भ होने से पुरातन परम्पराएं अक्षुण्य रखने में सहायता मिलेगी। नई पीढ़ी को भी लाभ होगा। अध्यक्षता कर लक्ष्मीकांत त्रिवेदी ने शिव आराधना का महत्व बताया। विशिष्ट अतिथि संरक्षक जयप्रकाश पंड्या, रवि पाठक, नगेन्द्र चावलवाला, निमेष मेहता, राजेन्द्र सराफ ने भी विचार व्यक्त किए। आरम्भ में प्रधान आचार्य पं. हर्षवर्धन व्यास ने कहा कि केन्द्र में बालकों को कर्मकाण्ड का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर वैदिक मंत्रों के साथ एक माह से चल रहे अतिरूद्र अनुष्ठान की पूर्णाहुति की गई। यजमान सुभाष त्रिवेदी व परिवार ने श्रीफल होम किया। अंजनी त्रिवेदी, डॉ. कुलदीप शुक्ला, सूर्यशंकर नागर, शांतिलाल भावसार, चंदु भाई जोशी सहित विशिष्टजन उपस्थित थे। स्वागत गोपाल जोशी, सुभाष भट्ट, भरत व्यास, मनीष जोशी ने किया।
छह करोड़ से अधिक जाप
श्रावण मास में 29 जुलाई से 28 अगस्त तक नगर एवं जिले के विभिन्न मन्दिरों में पांच करोड़ शिव पंचाक्षर महामंत्र के जप का लक्ष्य पार हो गया है। महामंत्र के छह करोड़ से भी अधिक जाप भक्तजनों ने किए। मानस मंडल अध्यक्ष महेश पंचाल व महामंत्री अमृतलाल पंचाल ने बताया कि महामंत्र के जाप की पूर्णाहूति रविवार प्रातः 9 बजे मानस भवन में सामूहिक कीर्तन जाप व मध्यान्ह में महाआरती के साथ होगी। प्रत्येक केन्द्र पर सर्वाधिक माला जाप करने वाले श्रद्धालु का सम्मान किया जाएगा।


बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग