2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में चेन लूटेरों का आतंक, दुकान में साड़ी खरीद रही महिला के गले से चेन लूटकर फरार हो गए बाइक सवार

Chain Snatching In Rajasthan, Banswara Crime News : बाइक पर सवार होकर आए लुटेरे, एक बाहर खड़ा रहा और दूसरा दुकान में घुसा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Varun Kumar Bhatt

•

Updated: 29 Jun 2019, 12:34 PM IST

banswara

राजस्थान में चेन लूटेरों का आतंक, दुकान में साड़ी खरीद रही महिला के गले से चेन लूटकर फरार हो गए बाइक सवार

बांसवाड़ा. शहर में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बीएसएनएल टावर के पास शुक्रवार रात बाइक सवार लुटेरों ने दुकान में घुसकर वहां साड़ी खरीद रही महिला के गले से सोने की चेन लूट ली और फरार हो गए। एक युवक ने लुटेरों का मोटरसाइकिल से पीछा करने का प्रयास भी किया, लेकिन लुटेरे भागने में सफल रहे। इस वारदात के कॉलोनी में सनसनी फैल गई। वारदात रात करीब पौने नौ बजे के आस-पास हुई। हाउसिंग बोर्ड निवासी विमलादेवी पत्नी बलवीर सिंह अपने घर के पास में ही कपड़े की दुकान पर साड़ी खरीदने के लिए गई थी। जब वह दुकान में भीतर बैठकर साडिय़ा पसंद कर रही थीं तभी दुकान के बाहर एक मोटरसाइकिल आकर रुकी, जिस पर दो जने बैठे हुए थे। इनमें से एक युवक तो मोटरसाइकिल पर बैठा रहा और दूसरा युवक दुकान में पहुंचा और दुकानदार से एक तोलिया मांगा। दुकानदार ने युवक को तोलिया निकालकर दिया, तो युवक ने तोलिया पतला बताते हुए मोटा तोलिया मांगा। जब दुकानदार मोटा तोलिया लाने के लिए मुड़ा तो लुटेरे युवक ने महिला के गले पर झपट्टा मारा और उसकी दो तोला सोने की चेन खींच कर भाग खड़ा हुआ। महिला चिल्लाई लेकिन लुटेरा बाहर बाइक पर पहले से तैयार खड़े अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया।

घर में मृत मिली महिला की मौत का नहीं पता चला राज, पति सहित दो लोग गिरफ्तार, अब सहेलियों से भी होगी पूछताछ

पीछा भी किया, लेकिन नहीं लगा सुराग
वारदात के बाद विमला चिल्लाई तो दुकान के पास ही खड़े एक युवक ने बाइक पर बैठी अपनी मां को उतारा और लुटेरों का पीछा किया, लेकिन लुटेरे न्यू हाउसिंग बोर्ड की तंग गलियों से पलभर में गायब हो गए। इसके बाद उनका कोई सुराग नहीं लगा। वारदात के बाद शहरभर में नाकेबंदी के साथ पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनमें लुटेरे स्पष्ट दिख गए, लेकिन उनका रात तक सुराग नहीं लगा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जो लुटेरा दुकान पर ऊपर चढ़ा था उसको सभी ने पहचाना है।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़