3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लीड स्वच्छता अपनाने एवं नशामुक्ति का लिया संकल्प

Rajasthan

सेरिया गांव में प्रज्ञा पुराण कथा महोत्सव की पूर्णाहुति।
आसपुर। छप्पन परगने के गांव सेरिया में गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से तीसरे चरण की अखंड ज्योति ग्राम तीर्थ रथयात्रा के अंतर्गत चल रहे अंतिम श्रीमद् प्रज्ञा पुराण कथा महोत्सव का पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ पूर्णाहुति के साथ के साथ समापन हुआ। व्यास पीठ से कथा वाचन करते हुए पंडित हेमंत भट्ट ने प्रवचन में कहा कि अखंड ज्योति के शताब्दी वर्ष में गायत्री परिवार का व्यक्ति निर्माण से युग निर्माण व राष्ट्र के नव निर्माण का संकल्प अब जमीन पर आकार ले रहा है यह बड़ी बात है। गायत्री परिवार ने उतना ही लो थाली में, व्यर्थ न जाए नाली में अभियान भी चलाया है। इसको लोगों की ओर से बकायदा संकल्प करवाया जा रहा है। गायत्री परिवार डूंगरपुर जिला प्रवक्ता देवराम मेहता ने कहा कि मन की आदतें ही जीवन की दिशा तय करती है लिहाजा वैचारिक प्रदूषण के इस युग में हर आम व खास को अपने विचारों की तरंगों को सकारात्मक बनाते हुए विनाश नहीं विकास के राजमार्ग पर बढ़ना होगा। इससे पूर्व यज्ञाचार्य के निर्देशन मे मुख्य यजमान जीतेंद्र कल्लावत,गिरीश मेनारिया,चंद्रप्रकाश मेनारिया, वालजी मेहता, कन्हैयालाल मणीलाल मेहता, यशवंत मेहता, उदयराम कलनावत एवं नारायण मेहता सहित समस्त यजमान मंडल ने बारी-बारी से गायत्री महामंत्र, महामृत्युंजय मंत्र एवं वैदिक मंत्रों की अनुगूंज में आहुतियां समर्पित की।

गुरु दीक्षा व मंत्र दीक्षा

यज्ञ नारायण की स्तुति एवं गायत्री माता की नवखंड आरती के बाद गुरुदीक्षा एवं मंत्रदीक्षा कार्यक्रम हुआ। जिसमें 340 से अधिक लोगों ने गुरु दीक्षा व मंत्र दीक्षा ग्रहण कर गांव में स्वच्छता, सुचिता, नशामुक्ति, पौधरोपण आदि गायत्री परिवार के सप्त सूत्री कार्यक्रम के क्रियान्वयन का संकल्प लिया। वनिता भट्ट ने संस्कार पाठशाला के जरिए विद्यार्थियों एवं मातृशक्ति को संस्कार एवं धर्म की पटरी पर चलते हुए हर घर को मंदिर की तरह पावन बनाने का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया। गायत्री परिवार सलूम्बर जिला संयोजक तखतसिंह चौहान भबराणा ने छप्पन परगने में गायत्री परिवार की गतिविधियों के बारे में बताया।

ज्योत्सना जोशी, दिशा जोशी, सुनिधि जोशी, मारुती मेहता, प्राप्ति जोशी एवं निधि जोशी सहित 10 देवकन्याओं ने झौला पुस्तकालय के माध्यम से गांव में घर - घर देव स्थापना, साप्ताहिक सत्संग एवं सामाज सुधार की दिशा में प्रभावी जन जागरण का संकल्प लिया। किशोर युवा देवराज जोशी,नक्ष मेहता, हेतांश सेवक, भविष्य मेहता एवं भावेश जोशी ने बाल प्रज्ञा मंडल गठन कर नियमित गायत्री साधना, ध्यान योग योगाभ्यास का जिम्मा लिया।

बांसवाडा जिले में मंगल प्रवेश आज

सेरिया से विहार कर सोमवार को अखंड ज्योति तीर्थयात्रा का नरवाली के रास्ते बांसवाड़ा जिले में मंगल प्रवेश होगा। यहां चौथे चरण की अखंड ज्योति श्रीमद् प्रज्ञा पुराण कथा महोत्सव का आगाज होकर आगामी 31 दिसम्बर लगभग 20 गांवों कथा सका सिलसिला जारी रहेगा।