
बांसवाड़ा में सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं को अश्लील वीडियो और मैसेज भेजने का चलन, बदनामी के डर से नहीं करती शिकायत
बांसवाड़ा. बिना जान-पहचान कॉल कर परेशान करने और ऐतराज पर घटिया वीडियो-संदेश भेजकर महिलाओं को परेशान करने का शगल इन दिनों बांसवाड़ा शहर में जोर पकड़ रहा है। इससे कई महिलाएं आहत हुई हैं, लेकिन लोक-लाज के चलते शिकायतें नहीं कर पा रही। इनमें एक महिला ने हिम्मत कर कोतवाली में नंबरों के आधार पर रिपोर्ट देकर पुलिस से मदद मांगी है। मूलत: प्रतापगढ़ हाल शहर में रह रही पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि गुरुवार शाम एक नंबर से उसे कॉल आया। खुद को अजमेर निवासी बता रहा कॉलर अनजान होने से उसने गलत नंबर कहकर काट दिया, तो फिर कॉल कर उसने नाम, विवाहित हो कुंवारी जैसे सवाल करने शुरू किए। फटकार कर आगे से कॉल नहीं करने को कहा, तो फिर कॉल किया और अजमेर नहीं बांसवाड़ा का होना बताकर घर लेने आने की बात कही, फिर गाली-गलौज पर उतर आया। फोन काट कर अगले कॉल उठाने बंद किए, तो आरोपी ने किसी दूसरे वाट्सएप नंबर से अश्लील क्लीप और महिलाओं के रंगीन फोटो भेजने शुरू कर दिए। फिर रात पौने ग्यारह बजे ग्रुप बनाकर उसमें आपत्तिजनक वीडियो-फोटो भेजकर हैरान करने लगा। तब परेशान होकर उसने पुलिस कार्रवाई की ठानी। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने कॉलर के मोबाइल और वाट्सएप नंबरों की पड़ताल शुरू की है।
कई महिलाओं को बदलना पड़ा नंबर, 100 नंबर पर भी बदजुबानी : - ऐसे कुछ मामलों में कॉलर महिलाओं को उनके पति से अनर्गल शिकायतें कर घर बिगाडऩे की धौंस तक दे चुके हैं। हालांकि निजी रहस्य नहीं होने से महिलाएं डरती नहीं है, लेकिन बेवजह ऐसी हरकतों से परेशान होकर कई अपने नंबर बदल चुकी हैं। फोन पर बदजुबानी घरों तक सीमित नहीं है। पुलिस नियंत्रण कक्ष के 100 नंबर पर ऐसे वाकए आम है। इस चक्कर में पिछले दिनों हैड कांस्टेबल से फोन पर बकवास करने पर कोतवाली पुलिस एक युवक को गिरतार भी कर चुकी है, लेकिन ज्यादातर मामलों में नंबर ट्रेस नहीं हो पाते और लोगों के परेशान होने का सिलसिला जारी है।
Published on:
10 Mar 2020 07:39 am

बड़ी खबरें
View Allबांसवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
