3 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांसवाड़ा में दशहरा मेला आज से, एक अक्टूबर को होगा उद्घाटन कार्यक्रम

बांसवाड़ा के कुशलबाग मैदान में नगर परिषद की ओर से 29 सितंबर से 13 अक्टूबर तक दशहरा मेला लगेगा। रविवार को घट स्थापना के साथ ही दशहरा मेला आरंभ होगा। संवेदक की ओर से मेले की तैयारियोंं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। परिषद की ओर से दशहरे के बाद होने वाले पांच दिवसीय कार्यक्रम भी तय कर लिए गए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
बांसवाड़ा में दशहरा मेला आज से, एक अक्टूबर को होगा उद्घाटन कार्यक्रम

बांसवाड़ा में दशहरा मेला आज से, एक अक्टूबर को होगा उद्घाटन कार्यक्रम

बांसवाड़ा. नगर परिषद की ओर से कुशलबाग मैदान में 29 सितंबर से 13 अक्टूबर तक दशहरा मेला लगेगा। रविवार को घट स्थापना के साथ ही दशहरा मेला आरंभ होगा। संवेदक की ओर से मेले की तैयारियोंं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। परिषद की ओर से दशहरे के बाद होने वाले पांच दिवसीय कार्यक्रम भी तय कर लिए गए हैं।सभापति मंजूबाला पुरोहित ने बताया कि दशहरा मेले का उद्घाटन एक अक्टूबर को जनजाति क्षेत्रीय विकास राज्यमंत्री अर्जुनसिंह बामनिया के मुख्य आतिथ्य में होगा। अध्यक्षता सांसद कनकमल कटारा करेंगे। उन्होंने बताया कि 29 सितंबर से कुशलबाग मैदान में रामलीला का मंचन होगा।नवरात्रि 2019 : भक्तों को विशेष फल देगी माता की आराधना, सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि व राजयोग में होगी घट स्थापना श्री रामकृष्ण लीला समिति के संयोजन में श्री करणी रामलीला मंडल नागौर के कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे। आठ अक्टूबर को दशहरे पर स्टेडियम खेल मैदान पर रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतलों का दहन होगा।घंटों तक चली बैठकपांच दिवसीय कार्यक्रम को लेकर मेला समिति की बैठक सभापति मंजूबाला पुरोहित की उपस्थिति में शनिवार को हुई। इसमें इवेंट अनुसार प्राप्त आवेदनों को सदस्यों के समक्ष खोला गया। इसके बाद पांच दिनों तक होने वाले कार्यक्रमों के लिए संयोजक का चयन किया। बैठक में आयुक्त प्रभुलाल भाबोर, समिति अध्यक्ष कुसुम देवारा, पार्षद चंकी शाह, सचिन सोनी, धर्मेंद्र चौबीसा, चंकी शाह, महेंद्र शाह, शब्बीर भाई, फजीला कोटावाला, कैलाश डामोर, सुरेश कलाल आदि उपस्थित रहे।