
बांसवाड़ा. बड़ोदिया. बड़ोदिया में लक्ष्मीनारायण मन्दिर प्रतिष्ठा एवं श्री वाराही माता, शिव मन्दिर, हनुमान मन्दिर एवं भैरवजी मन्दिर में शिखर प्रतिष्ठा महोत्सव, 60 कुण्डीय विष्णु पंचायतन विश्व शान्ति महायज्ञ का आगाज रविवार प्रात: 9 बजे होगा। स्वर्ण शिखर प्रतिष्ठा समिति के अध्यक्ष विनोद पानेरी एवं सचिव पवन जोशी ने बताया कि 4 दिवसीय महोत्सव में यज्ञशाला और यज्ञकुण्डों को पौराणिक शैली में बनाया गया है। 29 अप्रेल को प्रात: हैमाद्रि संकल्प के साथ दश विधि स्नान, पंचाग कर्म, मण्डप प्रवेश, शोभायात्रा, सांय पूजन, आरती आदि आयोजन होंगे। शाम को महिला मण्डल की ओर से भजन संध्या का आयोजन होगा। 30 अप्रेल को प्रात: पूजन के साथ लक्ष्मीनारायण, शिव, हनुमान एवं भैरव प्रतिमाओं का अभिषेक होगा। रूद्रयाग, देवीयाग एवं आरती होगी। शाम 7 से 10 बजे तक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। इसी क्रम में 1 मई को प्रात: पूजन, प्रतिमाओं का अभिषेक होगा। इसके बाद शोभायात्रा व गंगाजल कलश यात्रा निकाली जाएगी। महास्नान, गणेशयाग, महान्यास के साथ शैय्याधिवास एवं आरती होगा। साथ ही सुन्दरकाण्ड पारायण का आयोजन किया जाएगा। 2 मई को प्रात: पूजन के साथ प्रतिष्ठित देवताओं का अभिषेक, शिखर प्रतिष्ठा, ध्वजारोहण और पूर्णाहुति होगी।
सत्यनारायण कथा
प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत शनिवार को सत्यनारायण कथा का आयोजन हुआ। इसमें यजमान नाथजी भाई मुखिया दम्पती ने पूजन किया। इससें पूर्व शुक्रवार को प्रतिष्ठा समिति के पदाधिकारियों ने 23 कमेटियों के संयोजकों एवं उसदस्यों की बैठक में तैयारियों की समीक्षा की। महोत्सव के आर्चाय मण्डल के पं. गजानन्द शास्त्री, शिवनारायण शुक्ला, किशोर शुक्ला, रमेश पाठक ने शिखर, ध्वजदण्ड, कुण्ड में भाग लेने वाले यजमानों को अनुष्ठानों की विधिवत जाकारी की दी। इस दौरान लक्ष्मीनारायण मन्दिर सेवा संस्थान के अध्यक्ष रणछोड़ भाई सोलंकी, प्रतिष्ठा समिति के अध्यक्ष विनोद पानेरी, जमनालाल जोशी, देवीलाल पानेरी, जयन्तीलाल जोशी, लीलाराम शर्मा, अशोक पंचाल, खुमानसिंह सोलंकी, मोगजी सोलंकी, मोहनलाल जोशी, पवन जोशी, कचरा पंचाल, नारायण सुथार, प्रवीण सुथार सहित सैंकड़ों की संख्या में वैष्णव समाज पंच और युवा उपस्थित रहे। महानुष्ठान में संतों का सामिप्य प्राप्त होगा। समिति के विकास भट्ट ने बताया कि कई संतों को निमंत्रण दिया गया है। विशेष रूप से 1 एवं 2 मई को संतों के सान्निध्य में अनुष्ठान होंगे।
Published on:
29 Apr 2018 01:04 pm
बड़ी खबरें
View Allबांसवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
