
तीन चौखला की बैठक में बाउंड्री वॉल निर्माण, चुनाव एवं सामूहिक गंगोद्घापन का निर्णय
सूरजगांव। मोड़ मेवाड़ा कलाल समाज तीन चौखला की बैठक रविवार को सूरजगांव स्थित विद्यालय परिसर में हुई। बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक रणोली रहे। अध्यक्षता तीन चौखला अध्यक्ष नानुलाल पटेल ने की। विशिष्ट अतिथि सागवाड़ा चौखला अध्यक्ष रघुनाथ कलाल वरसिंगपुर, ओबरी चौखला अध्यक्ष कन्हैयालाल कोलखण्डा, गरियता-चिखली चौखला अध्यक्ष भरतलाल कलाल, संरक्षक भोगीलाल पाड़वा, मोतीलाल गामड़ा एवं आसन अध्यक्ष दिनेश मौजूद रहे। अतिथियों का रमणलाल कलाल एवं दिलीप कलाल ने स्वागत किया। बैठक में समाज की भूमि पर भवन निर्माण सहित समाज के विभिन्न विकास कार्यों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 21 सितंबर को समाज की भूमि पर प्रस्तावित भवन निर्माण के लिए शिलान्यास कार्यक्रम होगा। इसके साथ ही समाज की भूमि पर बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्णय लिया गया। नटवरलाल पादरा ने 50 फीट लंबी एवं 6 फीट ऊंची सीमेंटिंग ब्लॉक की दीवार निर्माण करवाने की घोषणा की। अध्यक्ष नानु लाल पटेल ने बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए तीनों चौखला के समाजजनों द्वारा पूर्व में की गई घोषणाओं की बकाया राशि तीन चौखला कोषाध्यक्ष के पास जमा करवाकर रसीद प्राप्त करने की अपील की गई। वहीं, तीन चौखला अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के चुनाव शिलान्यास कार्यक्रम पूर्ण होने के बाद एक माह के भीतर संपन्न कराने का निर्णय लिया गया। समाज की भूमि पर बनने वाले भवन का निर्माण भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर करने पर सहमति बनी। भवन के कमरों के आकार एवं अन्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ब्लू प्रिंट तैयार किया जाएगा। सभी की सहमति के बाद अंतिम ब्लू प्रिंट तैयार कर भवन निर्माण कार्य आगे बढ़ाया जाएगा। रमणलाल चिखली, मणिलाल गोवाडी , अमृतलाल ओबरी , ईश्वर लाल कुआ ने भी विचार व्यक्त किए।
15 अगस्त को बैठक गामडा में होगी
फरवरी माह में समाज के सामूहिक गंगोद्घापन कार्यक्रम को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई। कार्यक्रम की रूपरेखा एवं अन्य व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श के लिए 15 अगस्त को दोपहर 2 बजे गामड़ा-बामनिया में बैठक होगी।
बैठक में देवीलाल कोकापुर, तेजपाल वरदा, हीरालाल, प्रकाश, नटवरलाल, हंसमुख ओबरी, मणिलाल गोवाड़ी, भरतलाल गामठवाड़ा, नरेश खेड़ासा, बबला चिखली, रमणलाल चिखली गणेश, कमलेश चिखली, भंवरलाल वरदा, ईश्वरलाल कुआ, पंकज जेठाना, नटवरलाल पादरा,दिनेश ओबरी, रमणलाल मांडव,रमेश राजू वरसिंगपुर, दिलीप सागवाड़ा आदि मौजूद रहे। संचालन कल्पेश झौसावा ने किया। आभार देवीलाल सूरजगांव ने व्यक्त किया।
Updated on:
04 Aug 2026 06:00 am
Published on:
04 Aug 2026 06:00 am
