2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आरपीएससी सदस्य भी पकड़ा जाए, तो फिर कुएं में ही भांग : राज्यपाल कटारिया

RPSC Paper Leak : राजस्थान लोक सेवा आयोग की निष्पक्षता पर अब एक सवाल और उठ गया है। परीक्षा लीक के कारण पूरे देश में कुख्यात आरपीएससी को लेकर राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने बड़ा बयान दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
RPSC Paper Leak

राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया


RPSC Paper Leak : राजस्थान लोक सेवा आयोग की निष्पक्षता पर अब एक सवाल और उठ गया है। परीक्षा लीक के कारण पूरे देश में कुख्यात आरपीएससी को लेकर राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने बड़ा बयान दिया है। राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया दौरे पर बांसवाड़ा पहुंचे थे। उन्होंने पहले सागवाडि़या में अन्नपूर्णा माता मंदिर और त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में दर्शन किए।

उसके बाद गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय में छात्रसंघ युवा प्रबोधन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज परीक्षा कराना टेढ़ी खीर है। आरपीएससी का सदस्य भी पेपर लीक में पकड़ा जाए, तो कुएं में ही भांग प्रतीत होती है। मूल्यों की ऐसी गिरावट में गरीब विद्यार्थी प्रतियोगिता में आगे कैसे बढ़ेंगे जब अयोग्य के हाथ में पेपर ही हो। अयोग्य आगे आएंगे तो फिर देश का भविष्य कैसे संवरेगा। ऐसे हालात में जीजीटीयू द्वारा परीक्षाएं शुचिता से कराना बड़ी बात है।

यह भी पढ़ें : सदस्य कटारा ही निकला पेपर लीक मास्टरमाइंड

उन्होंने कहा कि आज युवा पीढ़ी में सकारात्मकता लानी होगी। आलोचना से ही काम नहीं चलेगा। सकारात्मक सोच के साथ सही दिशा में काम करें, तो सफलता निश्चित है। शिक्षण संस्थाओं को शिक्षा मंदिर बनाए जाएं, तभी उद्धार होगा। गोविंद गुरु के संघर्ष का उल्लेख कर कहा कि महामानव के नाम से यह विश्वविद्यालय है। उनकी तरह संघर्ष के रास्ते को अपनाकर अमरता की ओर बढ़ें। इससे पहले कुलपति प्रो. आईवी त्रिवेदी ने विश्वविद्यालय में सीमित संसाधनों के बावजूद अब तक की उपलब्धियों की चर्चा कर मौजूदा चुनौतियां बताई।

Story Loader