बाबू लाल कटारा को उसके अजमेर में स्थित सिविल लाइंस के बंगले से ही गिरफ्तार किया गया। आज सदस्य कटारा, वाहन चालक गोपाल सिंह और विजय को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इनका एसओजी कोर्ट से रिमांड मांगेगी। आयोग स्तर पर भी जांच का दायरा और बढ़ेगा। कटारा के घर और ऑफिस में किसी को भी जाने की अनुमति नहीं दी गई है।