
194 सुंदरियों को पछाडकऱ ‘वागड़ की खुशी’ ने जीता मिस इण्डिया क्वीन 2019 का खिताब
सरोदा/डूंगरपुर. जिले की युवा प्रतिभाएं मॉडलिंग के क्षेत्र में नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर जिले का गौरव बढ़ा रही हैं। इसी क्रम में सरोदा की खुशी भट्ट ने जिरोन प्रोडक्शन के तत्वावधान में गत दिनों राजसमन्द जिले में हुई सौन्दर्य स्पद्र्धा में 194 प्रतिभागियों को पछाड़ कर मिस इण्डिया क्वीन 2019 का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में खुशी की एन्ट्री वाइल्ड कार्ड से हुई। इसमें प्रथम राउंड में टॉप 50 में स्थान बनाया। इसमें से टेलेंट राउंड में विजेता रह कर टॉप 30 में स्थान बनाया। प्रश्नोत्तरी राउंड में विजेता रहते हुए टॉप 10 तथा फिर टॉप पांच में जगह बनाई तथा अंत में विजेता रही। खुशी को बॉलीवुड की प्रसिद्ध अदाकारा अमीषा पटेल और एमटीवी होस्ट रणविजय सिंह ने खिताब से नवाजा। वर्तमान में खुशी सागवाड़ा कस्बे के एक निजी महाविद्यालय से स्नातक विज्ञान संकाय से कर रही है। फेमिना के द्वारा आयोजित होने वाली सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग लेने की तैयारी में लगी हुई है। खुशी के पिताजी गिरीश भट्ट एक व्यवसायी है। मां अजिता गहिणी है। गौरतलब है कि खुशी इससे पूर्व भी मिस डूंगरपुर 2018 का खिताब जीत चुकी है। गाजियाबाद में द आरडेन्स द्वारा आयोजित मिस राजस्थान सॉवरेन का खिताब जीता था। वहीं, मिस इंडिया सॉवरेन में रनरअप रह चुकी है।
Published on:
25 Nov 2019 03:32 pm

बड़ी खबरें
View Allबांसवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
