25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा जिले में थम नहीं रहा लोगों का प्रवेश, विदेश से 36, दूसरे राज्यों से 283 लोग और आए

Coronavirus Update, Lockdown Rajasthan : लॉकडाउन के बावजूद बांसवाड़ा में लोगों के आने का क्रम जारी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

deendayal sharma

•

Updated: 2 Apr 2020, 2:22 PM IST

बांसवाड़ा जिले में थम नहीं रहा लोगों का प्रवेश, विदेश से 36, दूसरे राज्यों से 283 लोग और आए

बांसवाड़ा जिले में थम नहीं रहा लोगों का प्रवेश, विदेश से 36, दूसरे राज्यों से 283 लोग और आए

बांसवाड़ा. लॉकडाउन के बावजूद विदेशों और देश के दूसरे प्रांतों में नौकरी-कामकाज से लौटकर जिले में प्रवेश थम नहीं रहा। बुधवार को यहां विदेश से 36, जबकि अन्य राज्यों से आए 283 लोग आए। हालांकि सुखद यह है कि स्क्रीनिंग पर इनमें से कोई भी कोरोना संदिग्ध नहीं पाया गया। इसके अलावा जिला मुख्यालय के एमजी अस्पताल में भी एक भी संदिग्ध नहीं पहुंचने से कुछ राहत महसूस की गई। सीएमएचओ डॉ. हीरालाल ताबियार ने बताया कि जिले में शाम तक 16 लाख 53 हजार 213 लोगों की स्क्रीनिंग कर ली गई। यहां कुल 335 लोग विदेश से आ चुके हैं। एमजी अस्पताल से अब तक 18 संदिग्धों के सेंपल भेजे गए। इन सभी की उदयपुर में हुई जांच में नतीजे नेगेटिव पाए गए हैं। जिले में 3 हजार 174 टीमें घर-घर सर्वे कर रही हैं, अब तक 28 हजार 171 लोगों को होम क्वारेंटाइन किया जा चुका है। घाटोल, कुशलगढ़, परतापुर, बागीदौरा, आनंदपुरी, छोटा डूंगरा और छोटी सरवन क्षेत्र में कुल 20 चैक पोस्ट पर स्क्रीनिंग के लिए टीमें सतत कार्यशील हैं, जिन्होंने बुधवार के 183 लोगों समेत कुल 27 हजार 503 की स्क्रीनिंग की है।

मध्यप्रदेश के लोग भी बने मुसीबत : - जिला मुख्यालय पर बुधवार को मध्यप्रदेश के लोग भी आए। अहमदाबाद में कार्यरत छह युवाओं का समूह तो कई किलोमीटर तक पैदल चलकर यहां पहुंचा। यहां एमजी अस्पताल में स्क्रीनिंग से सभी स्वस्थ पाए गए, लेकिन दिक्कत यह रही कि भोपाल के मूल निवासी घर वापसी का साधन नहीं मिलने से परेशान रहे। बाद में प्रशासन की सूचना पर इन्हें तहसील कार्यालय भेजा गया, जहां से फिलहाल किसी हॉस्टल में ठहरने और खाने का प्रबंध किया गया। अब इन्हें किसी तरह बॉर्डर पार कराने के किए जाएंगे, जिससे वे गंतव्य तक पहुंच सके।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग