9 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Banswara Murder: रिश्ते की ताई ने मारा थप्पड़ तो भतीजे ने कर दी हत्या, परिजनों ने लगाया आरोप, नहीं हुआ अंतिम संस्कार

Rajasthan Crime: बांसवाड़ा जिले में मामूली विवाद में रिश्ते की ताई लगने वाली बुजुर्ग महिला द्वारा थप्पड़ मारने से नाराज युवक ने कथित रूप से उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया और विरोध-प्रदर्शन के चलते देर रात तक महिला का अंतिम संस्कार नहीं हुआ।

2 min read
Google source verification
Rajasthan Police News

प्रतीकात्मक तस्वीर: पत्रिका

Nephew Killed Aunt In Banswara: बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने मामूली विवाद के बाद रिश्ते में ताई लगने वाली बुजुर्ग महिला की कथित रूप से हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने आरोपी युवक को डिटेन कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने घटना को लेकर आक्रोश जताया जिसके चलते देर रात तक महिला का अंतिम संस्कार नहीं हो सका।

रिश्ते की ताई ने की महिला से मारपीट

पुलिस के अनुसार मामला कुशलगढ़ थाना क्षेत्र के कोठारिया गांव का है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक संजय पुत्र भीखा का एक दिन पहले घर पर किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान उसका अपनी रिश्ते में ताई लगने वाली जोगनी पत्नी मड़िया से भी कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान महिला ने युवक को थप्पड़ मार दिया था। इससे नाराज होकर युवक ने महिला के साथ मारपीट कर दी।

मारपीट के बाद महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेसुध होकर गिर पड़ी। परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए बांसवाड़ा के अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला का इलाज शुरू किया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार और गांव के लोगों में आक्रोश फैल गया।

परिजनों ने किया हंगामा, नहीं हुआ अंतिम संस्कार

घटना की सूचना मिलने पर कुशलगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया लेकिन आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने विरोध जताया। इसके चलते देर रात तक महिला का अंतिम संस्कार नहीं हो पाया।

कुशलगढ़ थानाधिकारी प्रवीण सिंह सिसोदिया ने बताया कि मामले में आरोपी युवक संजय को डिटेन कर लिया गया है। उससे पूछताछ और जांच की जा रही है। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि महिला की मौत सीधे मारपीट के कारण हुई या अन्य कोई चिकित्सकीय कारण भी इसके पीछे था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मेडिकल जांच की रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।