
Road Accident: डूंगरपुर मार्ग पर बुधवार शाम को दीपावली के लिए नए कपड़े लेकर बांसवाड़ा की ओर से घर आ रहे दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में सड़क पर करीब पचास फिट तक शरीर के चिथड़े उड़ गए। पुलिस के अनुसार 2 दोस्त मृतक बड़लिया उमराई निवासी विपिन पुत्र गौतम बामणिया व विकास पुत्र कालूराम गरासिया की लोधा मयूर मिल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक मृतक विपिन 12 वीं कक्षा का छात्र था व विकास कॉलेज में अध्यनरत था। दोनों दिवाली के लिए नए कपड़े लेकर बांसवाड़ा से घर आ रहे थे। ज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों की मौके पर मौत हो गई।
वहीं दुघर्टना इतनी भीषण थी कि दोनों के शरीर के चिथड़े उड़ गए। भयावह दुर्घटना को देखकर मार्ग से गुजरने वाले लोग भी सहम उठे। सूचना पर सदर थाना पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और मार्ग सुचारू किया। मृतकों के शव महात्मा गांधी चिकित्सालय मोर्चरी रखवाए गए हैं। इस बारे में सदर सीआई बुधाराम बिश्नाई ने बताया की दुर्घटना अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई है। वाहन की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
Updated on:
31 Oct 2024 10:28 am
Published on:
31 Oct 2024 10:28 am
