25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाटीदार समाजजनों ने एकजुट होकर जताया गुस्सा, कलक्टरी पर प्रदर्शन

डेढ़ घंटे धरना-प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन, पंचायत भवन में चप्पल चलाने का विरोध
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

deendayal sharma

•

Updated: 5 Jul 2023, 9:35 PM IST

पाटीदार समाजजन एकजुट होकर जताया गुस्सा, कलक्टरी पर प्रदर्शन

पाटीदार समाजजन एकजुट होकर जताया गुस्सा, कलक्टरी पर प्रदर्शन

बांसवाड़ा. जिले के करणपुर पंचायत मुख्यालय पर ग्राम विकास अधिकारी को चप्पल से पीटने की घटना को लेकर बुधवार को समग्र पाटीदार समाज ने कलक्टरी गेट पर आक्रोश जताया। यहां बड़ी संख्या में जुटे समाज जनों ने प्रदर्शन के बाद कलक्टर और पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। इससे पहले लोधा स्थित वागड़ शिक्षा समिति परिसर में सुबह दस बजे समाज के लोग जुटे।

सभी रैली के रूप में कलक्टरी पहुंचे और गेट पर करीब डेढ़ घंटे तक धरना देकर नारोबाजी की। यहां ज्ञापन में बताया कि गढ़ी बीडीओ के के आदेश की पालना में ग्राम विकास अधिकारी हरीशचंद्र पाटीदार पिछले दिनों एक मौके निरीक्षण के लिए गए। इससे नाराज होकर उपसरपंच अरुण सिंह ने पंचायत भवन में घुसकर चप्पल से मारपीट की। उप सरपंच ने सरपंचपति और अन्य लोगों की मौजूदगी मेंं यह वारदात कर वीडीओ को धमकाया। समाज ने अरुणसिंह को उपसरपंच पद से बर्खास्त कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। साथ ही उचित कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।

कार्रवाई नहीं हो राजस्थान बंद का होगा आह्वान
सुबह लोधा में बैठक की शुरुआत में डॉ. नरेश पाटीदार डडूका ने जब घटनाक्रम बताया, तो सेवानिवृत्त तहसीलदार डायालाल पाटीदार, रणछोड़ पाटीदार, हीरजी पाटीदार अदि ने कहा कि पाटीदार समाज किसी कीमत पर इस घटना को नहीं सहेगा। वागड़ शिक्षा समिति अध्यक्ष नाथूलाल पाटीदार ने कहा कि राजकीय कर्मचारी से इस तरह मारपीट प्रदेश में असुरक्षा को जाहिर करता है। इससे कर्मचारियों में भय बना हुआ है। देवीलाल पाटीदार खेड़ा समौर ने चेताया कि हरीशचंद्र के केस में कार्रवाई नहीं की गई, तो प्रदेश में 80 लाख की आबादी वाला पाटीदार समाज राजस्थान बंद का आह्वान करेगा।

रालोपा महामंत्री भी पहुंचे, बेनीवाल को बताए हालात

वल्लभनगर से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के महामंत्री उदयलाल डांगी भी बांसवाड़ा पहुंचे। डांगी ने बैठक में शामिल होकर कहा कि इस तरह की घटना शर्मनाक है। उन्होंने पार्टी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल से फोन पर बात की। बेनीवाल ने भी फोन पर कहा कि समग्र पाटीदार समाज के साथ वे खड़े हैं। इस दौरान जगदीश वागडिय़ा, कवि सुनील पटेल सन्नाटा नेजपुर, विनोद मसोटिया, नरेश सुरवानिया ने भी संबोधित किया।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग