5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में यहां थानाधिकारी ने कथित तौर पर युवक को पीटकर किया बेहोश

Banswara News: थानेदार पर एक युवक से मारपीट का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने रतलाम-कुशलगढ़ मार्ग जाम कर दिया। मामला राजस्थान के बांसवाड़ा जिले का है।

less than 1 minute read
Google source verification
police man allegedly beat the youth and made him unconscious in Banswara, Rajasthan

बांसवाड़ा। छोटी सरवा पाटन थाना क्षेत्र के बावड़ी डिंडोर गांव में थानेदार पर एक युवक से मारपीट का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने रतलाम-कुशलगढ़ मार्ग जाम कर दिया। 4 घंटे की समझाइश के बाद मार्ग खोलने के लिए ग्रामीण तैयार हुए। इस दौरान डीएसपी ने 4 दिन में जांच कर पाटन थानाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।

दरअसल, क्षेत्र के बावड़ी डिंडोर गांव में एक कुएं को गहरा करने के लिए कुछ युवक शनिवार को ब्लास्टिंग कर रहे थे। ब्लास्टिंग के दौरान कुएं से पत्थर उछलकर सड़क तक पहुंच रहे थे। ऐसे में किसी को चोट नहीं लगे, इसके लिए युवक रोड पर वाहनों को रोककर एक ओर खड़ा करवा रहे थे। इसी दौरान पाटन थानाधिकारी राम स्वरूप जाप्ते के साथ वहां से गुजर रहे थे। तीन युवकों ने उनकी गाड़ी को रुकवा लिया। युवकों ने पूरी जानकारी दी। इस पर सीआइ और जवानों ने युवकों को पीटना शुरू कर दिया। मौका पाकर 2 युवक भाग गए। एक युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गोपाल पुत्र सकुडा गामोट के साथ मारपीट की गई। युवक मौके पर बेहोश हो गया, जिसे पुलिस छोड़कर चली गई।

मामले पर जानकारी देते हुए पाटन थानाधिकारी रामस्वरूप ने कहा, "क्षेत्र में एक स्थान पर अवैध रूप से ब्लास्टिंग की जा रही थी। ऐसे में थानाधिकारी ने समझाइश की तो वहां पर कहासुनी हो गई थी। हालांकि ग्रामीणों ने चक्का जाम के दौरान पाटन थानाधिकारी पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। मामले में जांच करेंगे। शिवन्या सिंह, डीएसपी कुशलगढ़ ब्लास्टिंग करनी थी तो पहले से जानकारी दे देते। मैं जाप्ता लगा देता। समझाने के बाद एक बार हटा दिया था। दूसरी बार फिर से वाहन रोक रहे थे। बातचीत के दौरान एक व्यक्ति गिर गया, हो सकता है लग गई हो। हमारी तरफ से कोई मारपीट नहीं की गई ।"