3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नेशनल हाइवे 927-A पर पड़े जानलेवा गड्ढे, टोल वसूली जारी लेकिन मरम्मत के लिए नहीं उठा रहे कदम

Shabby Roads In Rajasthan, Shabby Road In Banswara : कई ग्राम पंचायतों के लोग हो रहे प्रभावित, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने मंूदी आंखें

2 min read
Google source verification
नेशनल हाइवे 927-A पर पड़े जानलेवा गड्ढे, टोल वसूली जारी लेकिन मरम्मत के लिए नहीं उठा रहे कदम

नेशनल हाइवे 927-A पर पड़े जानलेवा गड्ढे, टोल वसूली जारी लेकिन मरम्मत के लिए नहीं उठा रहे कदम

बांसवाड़ा. स्वरूपगंज से रतलाम तक का राष्ट्रीय राजमार्ग 927-ए इन दिनों खस्ताहाल हो रहा है। अधिकारियों ने पूरी तरह आंखें फेर रखी हैं। जिले के जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी इन मार्गों से आवागमन करते हैं, लेकिन जगह-जगह से उखड़े राष्ट्रीय राजमार्ग पर पेचवर्क तक की जहमत नहीं उठाई जा रही है। इसके चलते छोटी सरवन पंचायत समिति क्षेत्र की पंचायतों के लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग 927-ए पर नापला से लेकर दानपुर तक के हिस्से में अनगिनत गड्ढे हो गए हैं। क्षतिग्रस्त सडक़ पर भारी वाहनों के गुजरने के दौरान टायर से उड़ते पत्थरों से वाहनधारी भी चोटिल हो रहे हैं। दरअसल इस वर्ष मानसून के बाद से इस सडक़ पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। रतलाम मार्ग पर नापला तक तो सडक़ फिर भी ठीक कही जा सकती है, लेकिन इसके बाद लेकर जिले की सीमा तक अनगिनत गड्ढे गए हैं।

नेगडिय़ा पुलिया पर मौत का मोड़ : - सबसे खतरनाक स्थिति नेगडिय़ा जीएसएस के समीप स्थित पुलिया की है। नेगडिय़ा जीएसएस की पुलिया पर से डामर उखड़ गया है तो इसके मोड पर भी आधा से एक फीट तक का गड्ढा है। वाहनधारी की जरा सी चूक होने पर सीधे नदी में जा गिरने का डर बना रहता है। इसके अतिरिक्त कटुम्बी मुख्य मार्ग पर कुछ ढलान पर ही गडढ्े हो गए हैं। वहीं ढलान के बाद से आगे करीब तीन सौ मीटर तक की सडक़ पर तीन से पांच फीट तक के चौड़े गडढ्े हो गए हैं। मूलिया मोड़ से छोटी सरवन और दानपुर कस्बे में प्रवेश लेकर प्रदेश की सीमा तक की सडक़ से भी डामर उखड़ा हुआ है।

फिर भी वसूल रहे टोल : - सडक़ पर एक भी गडढ होने पर टोल वसूली पर रोक लगाई जा सकती है। कुछ समय पहले न्यायालय यह टिप्पणी कर चुका हे, लेकिन नापला से दानपुर तक सडक़ पर दर्जनों गड्ढों के बावजूद रोजाना टोल की वसूली हो रही है। इस मार्ग पर टोल वसूली के लिए 1 अप्रेल 18 से की जा रही है। वर्तमान सरकार की ओर से निजी वाहनों पर टोल वसूली के बाद राशि का आंकड़ा भी बढ़ा है, लेकिन सडक़ की दशा सुधारने के लिए कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

Story Loader