20 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

‘डाकोर ना ठाकोर, तारा बंद दरवाजा खोल…’

less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan

सागवाड़ा. श्रीरामेश्वर भक्त मंडल की ओर से 137वां रामायण मनका 108 एवं हनुमान चालीसा पाठ शनिवार शाम को श्रीअंगारी माताजी मंदिर परिसर में हुआ। अशोक सरपोटा ने प्रभुश्री राम की पूजा-अर्चना कर पुष्पमाला अर्पित की। मुकेश भोई ने दीप मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्ज्वलित किया। गेबीलाल कटारा ने स्वागत किया। पाठ से पहले अजयभोई ने गुरु वंदना, विशाल भोई ने गणेश वंदना और विस्मय भोई ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। मंडल के प्रीतम भोई ने हनुमानजी का आह्वान कर उन्हें आसन पर विराजमान किया। रामायण मनका की चौपाइयों का गान विस्मय भोई, मयंक, भव्य, ज्योति, निशा, तमन्ना, रेखा, ईशा भोई, शांता सुथार, पिंकी भोई, पार्वती भोई, विमला सुथार ने किया। हनुमान चालीसा का पाठ लक्ष्मण लाल भागरिया, नरेश सेवक, रविन्द्र सुथार, ओमप्रकाश गुप्ता, दिलीप भोई ने किया। भजन मंडली में रघुवीर ने ढोलक और दिव्यराज भोई ने मंजीरों से सुंदर संगत दी। मुकेश भोई ने ‘तुने मुझे बुलाया शेरो वालिए’, अजय भोई ने ‘मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल गए राम आए है’ एवं विशाल भोई ने डाकोर ना ठाकोर’ सहित कई भजन प्रस्तुत किए। भजनों पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य कर आनंद लिया। पाठ के दौरान प्रभुदास धाम रामद्वारा के संत उदयराम महाराज एवं बाल संत अमृतराम महाराज ने आशीर्वाद दिया। इस दौरान कांतु भाई डामोर, गेबा कटारा, कचरूलाल सरपोटा, सोमा अहारी, राजेश कटारा, विजय सोवारा मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग