बांसवाड़ा. तलवाड़ा . गांव सुंदनपुर में आयोजित शिवकथा में व्यास पीठ से सन्त गिरिबापू ने कहा कि शिव के दरबार में नारी- पुरुष का कोई भेद नहीं है। भगवान सबको स्वीकार करते है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक में पवित्रता नहीं है इससे दूर रहो। इनदिनों प्लास्टिक का चलन अधिक बढ़ रहा है, यह स्वाथ्य के लिए बहुत ही हानिकारक है। इसमें पवित्रता भी नही है। पहले बर्तन राख से पवित्र होता था।जब घर में चूल्हा जलता था, लेकिन आज आधुनिकता ने पवित्रता को समाप्त कर दिया है।
आरम्भ में पंडित ब्रजभूषण शुक्ला ने यजमान परिवारों में तौलाराम, शान्ति देवी, विद्या, सुखराम जोशी, सरस्वती, उमियाशंकर, निर्मला, पुरुषोत्तम, हेमलता, देवीलाल आदि से पोथी पूजन कराया। इस मौके पर अनिल भाई, भाविन भाई, पंडित लक्ष्मीनारायण शुक्ल, प्रभज्योत आदि उपस्थित थे।
इधर, कीर्ति स्तंभ शिलान्यास कार्यक्रम आज
कलिंजरा. आचार्य 108 विद्यासागर महाराज के 50 वें आचार्य पदारोहण वर्ष में कलिंजरा में भव्य कीर्ति स्तंभ का शिलान्यास कार्यक्रम रविवार को आयोजित होगा। कीर्ति स्तंभ लगाने के लिए पारुल बेन मेहता अलकापुरी वड़ोदरा को सुधासागर महाराज के सानिध्य में स्वीकृति प्रदान की गई थी। किन्हीं कारणों से वहां इसे नहीं लगाया गया था। समाज के प्रयासों से पारुल बेन को गांव में स्तंभ लगाने की स्वीकृति दी। सुधासागर महाराज और आगम सागर महाराज ससंघ इसे छतरी घाटी लगाने का आशीर्वाद प्राप्त हो चुका हैं। श्रीपाल भाई नौगामा ने शिलान्यास भूमि का अवलोकन किया। प्रतिष्ठाचार्य प्रदीप भैया, सुयश से भी कीर्ति स्तंभ के लिए जगह की सहमति वास्तु अनुरूप प्राप्त हो चुकी हैं। कार्यक्रम को आचार्य के जन्म दिवस शरद पूर्णिमा रविवार को प्रातः अभिषेक और शांतिधारा के बाद रखा गया हैं। 6 मुख्य शिलाएं बोली के माध्यम से रखी जाएंगी।