25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा में 85 विदेशी और 17967 अन्य राज्यों से आए लोगों को किया होम क्वारेंटाइन, एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं

Corona Virus Impact, Coronavirus Update : जिले में एक भी कोरोना वायरस संक्रमित की पुष्टि नहीं, दो संदिग्धों के सेंपल उदयपुर भेजे
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

deendayal sharma

•

Updated: 29 Mar 2020, 2:05 PM IST

बांसवाड़ा में 85 विदेशी और 17967 अन्य राज्यों से आए लोगों को किया होम क्वारेंटाइन, एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं

बांसवाड़ा में 85 विदेशी और 17967 अन्य राज्यों से आए लोगों को किया होम क्वारेंटाइन, एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं


बांसवाड़ा. जिले में चिकित्सा विभाग की ओर से अब तक विदेश से आए 85 और अन्य राज्यों से लौटे 17 हजार 967 लोगों की स्क्रीनिंग कर होम क्वारेंटाइन किया है। जिला मुख्यालय सहित अब तक की कुल स्क्रीनिंग में एक भी व्यक्ति के कोराना वायरस से संक्रमण की पुष्टि नहीं है, जबकि दो संदिग्धों के सेंपल उदयपुर के आरएनटी मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए भेजे गए हैं। यह जानकारी एडीएम नरेश बुनकर, सीएमएचओ डॉ. एचएल ताबियार ने देरशाम को साझा की। उन्होंने बताया कि केवल एमजी अस्पताल में दो संदिग्ध आइसोलेशन वार्ड में अभी हैं, जबकि फिमेल वार्ड को बंद कर पांच डॉक्टर समेत टीम और मरीजों को अंदेशे पर क्वारेंटल किया गया है। शनिवार को 20 चैक पोस्टों और घर-घर सर्वे में जुटी कुल 2158 टीमों ने दिनभर में एक लाख 57 हजार लोगों की स्क्रीनिंग की है। इन्हें मिलाकर जनता कफ्र्यू के बाद अब तक 10 लाख आठ हजार लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है।

संदिग्धों की सेवा में लगे सभी सभी हेल्थ वर्कर को देंगे हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वीन : - प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर अब डॉक्टर-नर्स हो या सहयोगी सभी को अनिवार्य रूप से हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वीन दवा दी जाएगी। नेशनल टास्क फोर्स फोर कोविड-19 की अनुशंसा पर चिकित्सा विभाग के निर्देश अनुसार बांसवाड़ा में अमल शुरू कर दिया गया है। सीएमएचओ ने बताया कि हालांकि अभी स्टॉक में इस दवा की 300 गोलियां ही मौजूद हैं, जिसे ओपीडी, आइसोलेशन वार्ड और आईपीडी में सीधे संदिग्धों के संपर्क में आने वाले स्टाफ को दिया जा रहा है। 5 हजार खुराक और मंगवाई गई है।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग