25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा में महिला समेत दोनों संदिग्धों की रिपोर्ट नेगेटिव आने से राहत, फिमेल वार्ड वापस खोला

Coronavirus Update : देर रात डॉक्टर और स्टाफ निकला, तो सुरक्षित पाकर खुला फिमेल वार्ड, एसडीओ ने दूसरे दिन मुआयना कर जाने हालात
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

deendayal sharma

•

Updated: 30 Mar 2020, 12:52 PM IST

बांसवाड़ा में महिला समेत दोनों संदिग्धों की रिपोर्ट नेगेटिव आने से राहत, फिमेल वार्ड वापस खोला

बांसवाड़ा में महिला समेत दोनों संदिग्धों की रिपोर्ट नेगेटिव आने से राहत, फिमेल वार्ड वापस खोला

बांसवाड़ा. जिले सहित मुख्यालय के एमजी अस्पताल के लिए रविवार का दिन राहतभरा रहा, जबकि यहां एक भी नया संदिग्ध सामने नहीं आया। इस बीच, अनजाने में कोरोना संदिग्ध महिला भर्ती होने पर शनिरवार को बंद फिमेल वार्ड को दूसरे दिन खोल दिया गया। देररात उसकी टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर डॉक्टरों-स्टाफ कैद से छूटे, तो सुबह वार्ड पूरी तरह खोलने पर यहां भर्ती 30 रोगियों और उनके परिजनों का भय भी दूर हो गया। पीएमओ डॉ. नंदलाल चरपोटा ने बताया कि विषाक्त गोलियां खाने पर निठाउवा से लाई गई महिला की हालत में रविवार को सुधार आया, वहीं दूसरे संदिग्ध कंधारवाड़ी के युवा की भी स्थिति बेहतर होने पर इन्हें आइसोलेशन वार्ड से डिस्चार्ज कर दिया गया। फिर शाम तक यहां 200 से ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग का दौर ही चला, लेकिन इनमें एक भी संदिग्ध नहीं आने से वार्ड खाली रहा। इस बीच, एसडीएम पर्बतसिंह चुंडावत ने भी वार्ड का मुआयना किया। गौरतलब है कि आसपुर क्षेत्र के निठाउवा की महिला जिस एंबुलेंस से लाई गई थी, उसका पूर्व में इस्तेमाल कोरोना पॉजीटिव रोगी को डूंगरपुर ले जाने में होने की जानकारी शनिवार को मिली थी। इस बीच, उसके संपर्क में फिमेल वार्ड में पांच डॉक्टर, स्टाफ और रोगियों-परिजनों सहित 70 से ज्यादा लोग आने का अंदेशा बना, तो वार्ड ही लॉक कर दिया गया। इसके बाद महिला को आइसोलेशन में लेकर सेंपल भेजा गया, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आने पर देररात सभी डॉक्टर और स्टाफ सदस्य बाहर निकाले गए। अब तक बांसवाड़ा में आठ संदिग्ध सामने आ चुके हैं, जिनमें छह के एक-एक और दो जनों के डबल सेंपल लेकर जांच कराए गए और सभी नेगेटिव आए हैं।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग