5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में न्यूक्लियर पावर प्लांट को लेकर उपद्रव में शामिल 33 जनों को जेल भेजा; दूसरे दिन मौके पर रही शांति

Banswara News: बांसवाड़ा में न्यूक्लियर पावर प्लांट की चारदीवारी को लेकर शुरू हुए उपद्रव के दूसरे दिन शनिवार को मौके पर पूरी तरह शांति रही। पुलिस ने उपद्रव में अब तक गिरफ्तार सभी 33 आरोपियों को शांतिभंग के आरोप में जेल भेज दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Violence over nuclear power plant in Rajasthan: 33 people involved in the disturbance sent to jail

बांसवाड़ा। न्यूक्लियर पावर प्लांट की चारदीवारी को बंद की करने के दौरान उपद्रव के दूसरे दिन शनिवार को मौके पर पूरी तरह शांति रही। पुलिस गिरफ्त में आए सभी 33 आरोपियों को शांतिभंग के आरोप में जेल भेज दिया गया है। इनमें भारत आदिवासी पार्टी के कार्यकर्ता हेमंत राणा भी शामिल हैं। वहीं प्रशासन की ओर से न्यूक्लियर पावर प्लांट परिसर में संचालित सरकारी स्कूल को शिफ्ट करने की तैयारी कर ली है। इसके लिए अधिकारियों ने दो स्कूल परिसर को देखा है। प्रशासन की ओर से इस बात पर ध्यान दिया जा रहा है कि बच्चों को ऐसे स्कूल में शिफ्ट किया जाए जहां पर शौचालय और बिजली की अच्छी व्यवस्था हो। ऐसे में प्राथमिकता सजवानिया का विद्यालय हो सकता है।

उपद्रव में MP के लोग शामिल

इधर, आंबापुरा एसएचओ की रिपोर्ट पर उपद्रव के मामले में आंबापुरा थाने में मामला दर्ज किया गया। जांच कोतवाली एसआई प्रकाशचंद मीणा को दी गई। रिपोर्ट में इस बात का उल्लेख किया है कि मध्यप्रदेश के बाजना थाना क्षेत्र के लांबी सादड़ निवासी विलेज गरासिया के साथ ही स्थानीय कांति, बहादुर, हेमंत राणा व अन्य ने हाई-वे जाम किया। इनके उकसाने पर ही पथराव हुआ, जिसमें सज्जनगढ़ थानाधिकारी नागेंद्र सिंह, दानपुर के एएसआई रमेशचंद्र मीणा, कांस्टेबल दीपक कुमार और क्यूआरटी के कांस्टेबल कमलेश को चोट आई है।

यह भी पढ़ें : Rajasthan: न्यूक्लियर पावर प्लांट को लेकर हंगामा, ग्रामीणों ने फेंके पत्थर तो पुलिस ने भांजी लाठियां, छोड़े आंसू गैस के गोले