16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांसवाड़ा में दशहरे पर नीलकंठ पक्षी देखने उमड़ेंगे लोग, उत्साह के साथ मनाएंगे वागड़ पक्षी दिवस

www.patrika.com/banswara-news

2 min read
Google source verification
banswara

बांसवाड़ा में दशहरे पर नीलकंठ पक्षी देखने उमड़ेंगे लोग, उत्साह के साथ मनाएंगे वागड़ पक्षी दिवस

बांसवाड़ा में दशहरे पर नीलकंठ पक्षी देखने उमड़ेंगे लोग, उत्साह के साथ मनाएंगे वागड़ पक्षी दिवस
बांसवाड़ा. वागड़ पर्यावरण संस्थान की ओर से 19 अक्टूबर को वागड़ पक्षी दिवस मनाया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर 10 अक्टूबर को वागड़ पर्यावरण संस्थान की बैठक होगी। संस्थान अध्यक्ष डॉ. दीपक द्विवेदी ने बताया कि वाग्वर अंचल में दशहरे के दिन नीलकंठ पक्षी को देखने की प्राचीन परम्परा है। समूचे वागड़ में इस पक्षी को देखने के लिए लोग प्राकृतिक स्थानों की ओर रुख करेंगे। इसीलिए इस दिन को वागड़ पक्षी दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि नीलकंठ पक्षी को सडक़ के किनारे तार पर, खेत के किनारे, घास के मैदानों में, जंगल के बाहरी सीमा क्षेत्रों में तथा बड़े बाग-बगीचों में बैठा देखा जा सकता है। मानसून के बाद से नीलकंठ पक्षियों की चहल-पहल ज्यादा देखने को मिलती हैं।

मानसून में लगाए थे पौधे, अज्ञात लोगों ने जेसीबी से उखड़वा दिए
बांसवाड़ा. दाहोद-डूंगरपुर बायपास पर नई सब्जी मंडी के सामने मानसून सत्र में लगाए गए पौधों और ट्री गार्ड को अज्ञात लोगों ने जेसीबी से उखड़वा दिया। इसे लेकर सदर थाना पुलिस को इत्तला दी गई है। जानकारी के अनुसार भाग्योदय शिक्षण संस्थान की ओर से जुलाई में नई सब्जी मंडी मार्ग पर सडक़ के दोनों ओर नीम, जामुन, करंज, गुलमोहर आदि के करीब 40 पौधे लगाए गए थे। यह पौधे वर्तमान में पांच से सात फीट बड़े हो गए थे। रविवार को जेसीबी से इन पौधों को कतिपय लोगों के इशारे पर उखाड़ दिया गया। कई पौधों को उखाडकऱ कंटीली झाडिय़ों में डाल दिया गया। वहीं सीमेंट से बनाए गए ट्री-गार्ड भी क्षतिग्रस्त कर दिए। सूचना मिलने पर संस्थान पदाधिकारी व डा. रागिनी शाह आदि पहुंचे। यहां उन्होंने मौके पर मौजूद व्यक्ति और जेसीबी संचालक से पूछताछ की तो कोई जवाब नहीं दिया। बाद में संस्थान की ओर से सदर थाने में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।


बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग