28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाराबंकी में दबंगों का कहर, नायब तहसीलदार और कानून-गो को कुचलने की कोशिश, फाड़ा राजस्व नक्शा

जमीन संबंधी शिकायत की जांच के लिए मौके पर पहुंची राजस्व टीम पर हमला कर दिया गया। मौके पर टीम पैमाइश कर रही थी तभी वहां पहुंचे प्रापर्टी डीलर ने साथियों के साथ नायब तहसीलदार को धमकाया और कार चढ़ाकर हत्या करने की कोशिश की।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाराबंकी

•

image

Prateek Pandey

•

Updated: 1 Jan 2024, 12:06 PM IST

barabanki_news.jpg

मामले में चार नामजद सहित पांच आरोपितों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उपजिलाधिकारी के पास आई जमीन संबंधी शिकायत की जांच के लिए गई थी राजस्व टीम।
नाबालिग की भूमि जबरन हड़पने का था मामला
यह मामला लालपुरवा मजरे पपनामऊ के रामसरन सिंह का था। रामसरन ने एसडीएम सदर बिजय कुमार त्रिवेदी से शिकायत की थी कि कुछ लोगों ने एक नाबालिग की भूमि जबरन लिखा ली है।


सरकारी भूमि अवैध प्लाटिंग
मामले के बाद हरकत में आए एसडीएम ने नायब तहसीलदार सफेदाबाद ऋतुराज शुक्ला के नेतृत्व में राजस्व टीम गठित की। गठित टीम जब जांच करने गई तो पाया कि सरकारी भूमि पर अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। पैमाइश के दौरान वहां मौजूद लोग नायब तहसीलदार को गालियां देते हुए मारने की धमकी देने लगे और पत्थर से मारने की कोशिश भी की। इसके बाद तेज रफ्तार में एसयूवी से नायब तहसीलदार और कानूनगो, लेखपाल को कुचलने की कोशिश भी की। आरोप लगाया गया है कि इन्हीं लोगों ने राजस्व नक्शा भी फाड़ डाला।

लेखपाल सतीश कुमार तिवारी ने तहरीर दी है। सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम सहित सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट व हत्या की कोशिश आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एसडीएम ने बताया कि नाबालिग की जमीन लिखाने की शिकायत पर टीम भेजी गई थी। वारदात के बाद मुकदमा दर्ज कराया गया है। -कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी