बाराबंकी. Barabanki News: जनपद बाराबंकी में आज वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से जान गंवाने वालों के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर शहर के पीर बटावन में सम्भ्रांत व्यक्तियों ने दो मिनट का मौन धारण कर कोरोना काल में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की साथ ही कोरोना योद्धाओं और फ्रंटलाइन वर्कर्स के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान एडवोकेट दया शंकर श्रीवास्तव, रमाशंकर श्रीवास्तव, आदित्य शंकर श्रीवास्तव, सुरेन्द्र कुमार शर्मा, सुनील कुमार गुप्ता, राम लखन गुप्ता, दिनकर राय, राम कुमार कश्यप, निश्चल श्रीवास्तव, शिवेन्द्र श्रीवास्तव, मोनू रस्तोगी, शिवम गुप्ता, दया शंकर गुप्ता, राजेन्द्र वैश्य, धीरेन्द्र कुमार वैश्य, मोहित मिश्रा, राकेश बिहारी आदि लोग मौजूद रहे।