
NRI Husband kills wife in Punjab
UP Police: पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना कुर्सी पुलिस को बृहस्पतिवार की देर रात सूचना मिली कि किसान पथ पर लखनऊ के बख्शी का तालाब जाने वाली सर्विस लेन पर युवक गंभीर रूप से घायल हालत में पड़ा है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन में पाया कि युवक के गले पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। पास में है उसकी कार खड़ी मिली। पुलिस ने युवक को अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
कार के नंबर व आधार के आधार पर युवक की पहचान सेक्टर एन अलीगंज लखनऊ निवासी अतुल पांडेय के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि युवक अतुल प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था।
गले में धारदार हथियार से हमले के निशान मिले हैं। परिजनों से पूछताछ के आधार पर हत्यारों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस चार संदिग्धाें को गिरफ्तार उनसे पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।
Updated on:
03 Nov 2023 04:58 pm
Published on:
03 Nov 2023 04:50 pm
बड़ी खबरें
View Allबाराबंकी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
