3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाराबंकी

अंकल मैंने सब देखा, पापा ने मेरे सामने मम्मी को मारा, उसके बाद घर में गाड़ दिया

मासूम बच्चों ने देखी अपने पिता की बेरहमी, मां की हत्या कर शव को घर में दफनाया...

Google source verification

बाराबंकी. बाराबंकी में एक महिला के चाल-चलन से दुखी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को घर के अंदर ही दफन कर दिया। मृतक महिला के परिजनों ने पति पर दहेज के कारण प्रताड़ित करने और उसके बाद हत्या करने का आरोप लगाया है। महिला के बच्चों ने इस बेरहमी की वारदात को अपनी आंखों से देखने की बात स्वीकार की है। इन मासूम बच्चों का भविष्य भी अधर में लटकता दिखाई दे रहा है। क्योंकि मां को तो बाप ने मार दिया और अब पिता भी इस खुलासे के बाद जेल की सलाखों के पीछे चला जाएगा। ऐसे में इन मासूम बच्चों का क्या होगा इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। हालांकि पुलिस ने घर के अन्दर खुदाई कर शव को बरामद कर लिया है और आरोपी पति फरार है।

 

मां को मारकर घर में गाड़ा

बाराबंकी के थाना कुर्सी इलाके के टिकैतगंज कस्बे में तीन मासूम बच्चों का भविष्य उस समय अधर में लटक गया जब यह खुलासा हुआ कि उसके पिता ने मां की हत्या कर शव को घर के अंदर ही दफन कर दिया। यह सनसनीखेज खबर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई और देखते ही देखते वहां लोगों का मजमा लग गया। बच्चों ने इस हृदयविदारक घटना को अपनी आंखों से देखने की बात को स्वीकार किया है। पुलिस ने घर के अंदर खुदाई करके महिला के शव को बरामद कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

पति नीलम को करता था परेशान

मृतक महिला नीलम के भाई और उसकी मां ने बताया कि शादी के बाद से ही पति मदन नीलम को परेशान करता था और आए दिन मारपीट करता था। वह नीलम से हमेशा दहेज की मांग करता था और मारता-पीटता भी था। मृतक की मां और बहन ने बताया कि लगभग पांच साल पहले ही उन्होंने नीलम की शादी टिकैतगंज निवासी मदन के साथ की थी। पिछले दस दिन पूर्व दोनों में मारपीट भी हुई थी, जिसको लेकर मृतक नीलम घर छोड़ कर मायके आ गयी थी। मायके आने के बाद मदन नीलम को लेने घर आ गया। तब घर के लोगों के सामने मदन ने दोबारा मारपीट न करने के वायदे के साथ नीलम को वापस घर लेकर आ गया। जिसके बाद उसने नीलम की हत्या कर शव को घर के अंदर ही दफन कर दिया और मामला न खुले इसके लिए वह फरार हो गया।

 

पुलिस ने बरामद किया शव

बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने घर के अंदर खुदाई करके शव को बरामद कर लिया है। प्रथम दृष्टया यह बात सामने निकल कर आ रही है कि आरोपी मदन अपनी पत्नी नीलम के चाल-चलन से दुखी था और यही शक उसकी हत्या की वजह बना। आरोपी मदन फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। शीघ्र ही इस वारदात का खुलासा किया जाएगा और आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

 

मासूमों का क्या दोष?

फिलहाल अब सवाल ये खड़ा होता है कि इस घटना में इन मासूमों का क्या दोष था, जो हर हालत में परेशान होकर रहेंगे। पिता ने मां को तो मार कर दुनिया से विदा कर दिया। अब पिता मदन भी गिरफ्तार होकर जेल चला जाएगा। ऐसे में इनका भविष्य क्या होगा यह विचार का विषय है।

ये भी पढ़ें

image