8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डॉक्टरों ने महिला का नहीं किया इलाज, अस्पताल में तड़पकर मौत

वैश्विक महामारी कोरोना काल में पूरे उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग का बुरा हाल है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाराबंकी

•

image

Neeraj Patel

•

Updated: 9 May 2021, 2:15 PM IST

डॉक्टरों ने महिला का नहीं किया इलाज, अस्पताल में तड़पकर मौत

डॉक्टरों ने महिला का नहीं किया इलाज, अस्पताल में तड़पकर मौत

बाराबंकी. वैश्विक महामारी कोरोना काल में पूरे उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग का बुरा हाल है। आए दिन हो रही लापरवाही की शिकायत किसी से छि‍पी नहीं है लेकिन आज बाराबंकी के जिला सरकारी अस्पताल की बड़ी लापरवाही के चलते एक महिला ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। महिला के परिजन इलाज के लिए डाक्टर और स्टाफ के पास चक्कर लगाते रहे, उनके सामने गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन अस्पताल में किसी का दिल नहीं पसीजा और महिला ने परिजनों के सामने ही दम तोड़ दिया।

बिना इलाज महिला की मौत

पूरा मामला बाराबंकी जिला अस्पताल का है, जहां हरख ब्लॉक के पारा डिपो की निवासी एक महिला की इलाज के अभाव में तड़प-तड़पकर मौत हो गई।दरअसल कोविड रिपोर्ट न होने के चलते डॉक्टरों ने महिला का इलाज नहीं किया। डॉक्टर और स्टाफ की लापरवाही से महिला को समय पर इलाज नहीं मिला। महिला के इलाज के लिए उसके परिजन गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन डॉक्टरों का दिल नहीं पसीजा। महिला की मौत के बाद अस्पताल में रोते-बिलखते परिजनों ने डॉक्टरों और स्टाफ पर कई गंभीर आरोप लगाए। उनका आरोप है कि कोविड रिपोर्ट न होने के चलते महिला का इलाज समय पर नहीं किया गया और उनकी मौत हो गई।