
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय को गिराया, भूमाफियाओं ने बनाया खंडहर
बाराबंकी. उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने नारा दिया था ना गुंडाराज, ना भ्रष्टाचार। लोगों को उम्मीद जगी थी कि शायद योगी सरकार उन्हें गुंडो, भूमाफियाओं के आतंक से मुक्ति दिलाएगी। लेकिन यूपी सरकार के कार्यकाल बीतने के इतने दिन बाद भी सबकुछ वैसा ही है। गुंडे भूमाफिया वहीं है। सिर्फ पार्टी और झंडा बदल गया है।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का कार्यालय गिराया
बाराबंकी के नगर कोतवाली स्थित कानून गोयान मोहल्ले में भूमाफियाओं द्वारा खुलेआम जमीन कब्जाने का मामला सामने आया है। जहां भूमाफियाओं ने मोहल्ले में पिछले कई वर्षों से स्थित मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के जिला कार्यालय को खंडहर में तब्दील कर दिया। यह सब कुछ उस बाराबंकी पुलिस के सामने हुआ, जिसके कंधों पर भूमाफियाओं और गुंडों को सलाखों के पीछे पहुचाने की जिम्मेदारी है। बताया जा रहा है कि जिस समय भूमाफिया इस कार्यालय को ध्वस्त कर रहे थे, उस समय नगर कोतवाली पुलिस भी मौके पर मौजूद थी। लेकिन बेखौफ भूमाफिया गुंडों के बल पर कार्यालय को गिराते रहे और उन पर पुलिस के इकबाल का कोई असर नहीं पड़ा।
नहीं है किसी का डर
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव और एडवोकेट रणधीर सिंह सुमन इस दबंगई से काफी आहत हैं। उनका कहना है योगी सरकार में भी माफियाओं, गुंडों का बोलबाला है। बल्कि अब तो गुंडे, माफिया पुलिस की मौजूदगी में ही ज़मीन पर खुलेेआम कब्जा कर रहे हैं और वह भी बेखौफ होकर। किसी पर कोई डर दबाव नहीं है।
Published on:
11 Aug 2017 10:34 am

बड़ी खबरें
View Allबाराबंकी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
