2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाराबंकी

अखिलेश यादव को लगा बड़ा झटका, पूर्व मंत्री व मुलायम के करीबी ने थामा शिवपाल की प्रसपा का दामन

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती से चुनावी गठबन्धन करके भाजपा को रोकने का दम्भ भर रहे हैं, मगर उनकी अपनी ही पार्टी में लगातार टूट होती जा रही है।

Google source verification

बाराबंकी. समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती से चुनावी गठबन्धन करके भाजपा को रोकने का दम्भ भर रहे हैं, मगर उनकी अपनी ही पार्टी में लगातार टूट होती जा रही है। इसी क्रम मंगलवार को समाजवादी पार्टी का सबसे मजबूत गढ़ माना जाने वाला बाराबंकी जनपद में भी अखिलेश यादव को जोरदार झटका लगा है। बाराबंकी सदर से तीन बार के विधायक और पूर्व दर्जा प्राप्त मन्त्री और मुलायम सिंह यादव के बगलगीर रहे कद्दावर नेता छोटेलाल यादव ने अपनी उपेक्षा से निराश होकर अखिलेश यादव का साथ छोड़कर चाचा शिवपाल सिंह यादव की पार्टी का दामन थाम लिया है। छोटेलाल यादव ने अखिलेश यादव पर वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया और साथ ही साथ जिले में समाजवादी पार्टी की कमान संभाल रहे नेताओं में भी गुटों में बंटकर पार्टी को कमजोर करने का आरोप लगाया।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान पर हवाई हमले के बाद जश्न में डूबा देश, भाजपा सांसद ने कहा – यह सेलिब्रेशन की घड़ी नहीं

मुलायम ने दिया था मंत्री पद का दर्जा-

यह नेता मुलायम सिंह यादव के सानिध्य में समाजवादी पार्टी का बड़ा चेहरा हुआ करता था। इस नेता ने समाजवादी पार्टी के संघर्षकाल में मुलायम सिंह के साथ रह कर जिले की सदर सीट से तीन बार विधायक रहकर समाजवाद की आवाज को बुलन्द किया था। मुलायम ने मुख्यमंत्री रहते हुए इस वरिष्ठ नेता को मन्त्री पद के दर्जे से भी नवाजा मगर मुलायम काल खत्म होते और अखिलेश काल शुरू होते ही यह नेता नेपथ्य में चला गया। 2012 और 2017 के चुनाव में हुई अपनी उपेक्षा के कारण आज यह निराश होकर अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी को तिलांजलि देकर शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से जुड़ गया है।

ये भी पढ़ें- सपा के पूर्व मंत्री ने भारतीय वायु सेना की कार्रवाई पर उठाए सवाल, दे दिया बहुत बड़ा बयान

अखिलेश पर लगाए आरोप-

छोटेलाल यादव ने इस पर कहा कि वह नेताजी मुलायम सिंह यादव के संघर्षों के साथी हैं और मुलायम सिंह यादव ने हमेशा उनका सम्मान किया, मगर जबसे अखिलेश यादव के हाथों में कमान आयी है, तबसे वह वरिष्ठ लोगों को किनारे लगाने का काम कर रहे हैं और जनाधार विहीन लड़को को नेता समझने लगे हैं। छोटे लाल यादव ने कहा कि अखिलेश यादव ने जब अपने पिता मुलायम सिंह यादव का सम्मान नहीं किया तो हम जैसे लोगों, कार्यकर्ताओं का सम्मान वो कैसे करेंगे। छोटे लाल यादव ने कहा कि जिले की समाजवादी पार्टी गुटों में बंटकर कमजोर हो गयी है। एक गुट बेनी प्रसाद का है, दूसरा गुट अरविन्द सिंह गोप का है, तीसरा विधायक सुरेश यादव का है और चौथा गुट नए नवेले एमएलसी बने लड़के राजू यादव का है। अखिलेश यादव अब लड़को से राजनीति कराना चाहते हैं।

अब किसका नुकसान होगा, यह सोचने का समय नहीं है-

वरिष्ठतम नेता बेनी प्रसाद वर्मा पर धोखे की राजनीति का आरोप लगाते हुए छोटे लाल ने कहा कि वह हमेशा धोखा देने की राजनीति करते हैं। काँग्रेस से गठबन्धन के सवाल पर छोटेलाल यादव ने कहा कि काँग्रेस खुद उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष के सम्पर्क में है और अगर सम्मानजनक समझौता हुआ तो आगामी चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेकेंगे। जनता अब भ्रष्टाचार मुक्त और गुण्डाराज मुक्त सरकार चाहती है । शिवपाल की पार्टी के मैदान पर आने से समाजवादी पार्टी का नुकसान होने के सवाल पर छोटेलाल यादव ने कहा कि अब किसका नुकसान होगा, यह सोचने का समय नहीं है, अब हम मजबूती से आगे बढ़ेंगे।

प्रसपा प्रवक्ता ने दिया बड़ा बयान-

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ( लोहिया ) के प्रदेश प्रवक्ता अजय तिवारी ने कहा कि भाजपा को सत्ता से बेदखल करना उनका और उनको पार्टी का एकमात्र मकसद है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को संगठन का और कार्यकर्ताओं का भौगोलिक ज्ञान है। इसी कारण उन्हें प्रदेश में बड़ा जनसमर्थन मिल रहा है। जनपद में हमारी पार्टी छोटेलाल यादव के नेतृत्व में पूरी दमदारी के साथ चुनाव के रण में उतरेगी।