2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नोटबंदी के बाद एक बार फिर कैशलेस हुए एटीएम, बैंक ग्राहकों के सामने आर्थिक इंमरजेंसी जैसे हालात

बाराबंकी जिले के एडीएम अनिल सिंह अभी भी मानने को तैयार नहीं हैं कि कैश की किल्लत है...

3 min read
Google source verification
People facing problems due to No case in Bank ATM Barabanki News

नोटबंदी के बाद एक बार फिर कैशलेस हुए एटीएम, बैंक ग्राहकों के सामने आर्थिक इंमरजेंसी जैसे हालात

बाराबंकी. देश के कई राज्यों में कैश की किल्लत किसी से छुपी नहीं है। लखनऊ से सटे ग्रामीण इलाकों में पड़ताल करने पर बैंकों की पोल खुल गई। हालांकि बाराबंकी जिले के एडीएम अनिल सिंह अभी भी मानने को तैयार नहीं हैं कि कैश की किल्लत है। वे बैंक अधिकारियों से व्यवस्था सुधारने के लिए उन्हें निर्देशित करने की बात कह रहे हैं।


नोटबंदी जैसे हालात

राजधानी लखनऊ से 25 किलोमीटर दूर बाराबंकी के कुरोली गांव में स्थिति ठीक वैसी ही थी जैसा नोटबंदी के बाद दिखा था। लोग पैसों की तलाश में कई किलोमीटर दूर से आ रहे थे, लेकिन एटीएम में कैश न होने की वजह से निराश लौट रहे थे। सर्वेश कुमार को भी 10 किलोमीटर दूर से पहुंचे थे, लेकिन उन्हें निराश होना पड़ा। सर्वेश ने कहा कि अब घर वापस जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। उन्होंने बताया कि वे 10 किलोमीटर चलकर कुरोली के इस एटीएम पर आए थे। सर्वेश ने कहा कि मेरी जेब एक पैसा नहीं है। मैं 10 किलोमीटर की परिधि में तीन एटीएम खंगाल चुका हूं, लेकिन कहीं पैसा नहीं निकला। मुझे घर के लिए महीने का सामान और सब्जियां खरीदनी हैं। लेकिन अब मुझे पैसों के लिए कुछ और विकल्प खोजने होंगे। किसी तरह से बाइक में पेट्रोल है, क्योंकि पेट्रोल पंप में कार्ड से पेमेंट हो जरा है, लेकिन सब्जी वाला कार्ड लेगा क्या? कुरौली एटीएम के बगल में ही एक दुकानदार ने बताया कि महीने में एक ही बार इस एटीएम में कैश डाला जाता है। पिछले कई दिनों से एटीएम में कैश नहीं है। जबकि एटीएम पर मौजूद गार्ड ने कहा कि मशीन खराब है।

एटीएम पर लंबी कतार

थोड़ा आगे बढ़ने पर एसबीआई का एटीएम मिला। एटीएम के बाहर लोगों की लम्बी कतार देखने को मिली। अंदाजा लग गया कि इस एटीएम में कैश मौजूद है। इस एटीएम से कुछ किलोमीटर आगे बढ़ने पर बाराबंकी रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक एटीएम पर बोर्ड लगा था, “ यहां पर कैश उपलब्ध है। जब हमने इस एटीएम से पैसे निकलने की कोशिश की तो पता चला मशीन तो चालू हालत में है, लेकिन कैश नहीं है।

नहीं निकल रहा कैश

यहां से कुछ किलोमीटर आगे देवा की तरफ बढ़ने पर एक छोटा बाजार है सोमैया नगर। यहां पर तीन किलोमीटर की परिधि में रहने वाले ग्रामीणों के लिए एसबीआई की एक ब्रांच और एटीएम है। इस एटीएम से पैसा निकालने आए एक छात्र आकाश ने बताया कि आज मेरा तीसरा दिन है और आज भी कैश नहीं है। हर दिन मुझसे कहा जाता है कि मशीन खारव है। अब मुझे पैसे निकालने के लिए बाराबंकी जाना पड़ेगा। यह एक बड़ी समस्या है। यहां 3 किलोमीटर के दायरे में सिर्फ एक ही एटीएम है। और यह भी हमेशा खाली ही रहता है।

एटीएम मशीन पड़ी है खराब

एक अन्य ग्राहक वीरेन्द्र कुमार, जो कि सात किलोमीटर दूर से यहां पहुंचे थे, उन्होंने बताया कि कुछ किलोमीटर के दायरे में किसी भी एटीएम में पिछले तीन दिनों पैसे नहीं है। अब मुझे किसी से पैसे उधार लेने होंगे, क्योंकि मेरे पास अब पैसे नहीं बचे हैं। एक अन्य व्यक्ति विनोद कुमार गोस्वामी ने बताया कि उनसे कहा गया है कि मशीन ख़राब है। लिहाजा वे चेक लेकर आए हैं ताकि पैसे निकाल सकें। विनोद कहते हैं कि मुख्य समस्या यह है कि शादियों का मौसम है। बच्चों की स्कूल फीस भी जमा होनी है। मैंने कई एटीएम के चक्कर लगाए, सभी मशीने ख़राब हैं। इस बीच एटीएम में तैनात गार्ड बाहर निकला और हमसे बात करने लगा। गार्ड ने बताया कि एटीएम में आज सुबह तक पैसा निकल रहा था, लेकिन अचानक मशीन ख़राब हो गई। गार्ड ने बताया कि मशीन में पर्याप्त कैश है, लेकिन खराब होने की वजह से लोग पैसे नहीं निकाल पा रहे हैं।

बैंक को दिए गए निर्देश

जिले में लोगो की इस समस्या के सम्बन्ध में सही तथ्य जानने के लिए बाराबंकी के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अनिल कुमार सिंह के पास पहुंचे। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि इस बारे में जैसे ही समाचार चैनलों की खबरों के माध्यम से पता चला वैसे ही जिलाधिकारी ने सभी बैंकों की एक बैठक बुलाई और कैश की कमी न होने का निर्देश जारी किया। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि हम जनता की सेवा के कटिबद्ध है और खास बात यह है कि अभी तक किसी ग्राहक की ओर से कोई भी शिकायत नही आई है मगर जिलाधिकारी ने मीडिया की खबरों का संज्ञान लेकर कैश को वजह से किसी को परेशान न होना पड़े इसके सम्बन्ध में निर्देश जारी कर दिए है।

Story Loader