बाराबंकी. कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डाक्टर पी.एल.पुनिया ने आज कानपुर की घटना को लेकर भाजपा पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि इतनी बड़ी घटना हो गयी, लेकिन न प्रधानमन्त्री, न राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कोई बात कही। भाजपा की अपराधियों से सांठगांठ का सबसे बड़ा प्रमाण विकास दूबे का टॉपटेन अपराधियों की सूची में न होना है। पी.एल.पुनिया ने कहा कि आज अपराधी भाजपा के राज में थानों का संचालन कर रहे हैं| अगर यही है भाजपा सरकार के कानून का राज, तो धिक्कार है ऐसे कानून के राज पर। देखें वीडियो-