6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना को हम एक बीमारी के रूप में देख रहे, लोग भ्रांतियां न फैलाएं- स्वास्थ्य मंत्री

कोविड- 19 से बचाव हेतु आवश्यक सामग्री का वितरण करने खुद प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जय प्रताप सिंह बाराबंकी पहुंचे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाराबंकी

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 30 Dec 2020, 12:04 PM IST

कोरोना को हम एक बीमारी के रूप में देख रहे, लोग भ्रांतियां न फैलाएं- स्वास्थ्य मंत्री

कोरोना को हम एक बीमारी के रूप में देख रहे, लोग भ्रांतियां न फैलाएं- स्वास्थ्य मंत्री

बाराबंकी. कोविड- 19 से बचाव हेतु आवश्यक सामग्री का वितरण करने खुद प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जय प्रताप सिंह बाराबंकी पहुंचे। स्वास्थ्य मन्त्री ने कोरोना वैक्सीन के तहत फैलाई जा रही भ्रांतियां और दिल्ली में बढ़ती कोरोना मरीजो की संख्या पर विस्तार से चर्चा की। स्वास्थ्य मन्त्री ने साफ कहा कि कोरोना को हम एक बीमारी के रूप में देख रहें है और इस संबंध में किसी को भ्रांतियां नहीं फैलानी चाहिए। स्वास्थ्य मन्त्री ने दिल्ली में बढ़ती कोरोना मरीजो की संख्या के बारे में कहा कि यह दुष्परिणाम वहां की टेस्टिंग में लापरवाही के कारण हुआ है।

कोरोना से बचाव की राहत सामग्री का किया वितरण

बाराबंकी जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में प्रदेश के स्वास्थ्य मन्त्री जय प्रताप सिंह पहुंचे। मन्त्री कोरोना से बचाव के लिए आवश्यक सामग्री का वितरण करने आये थे। कोरोना से बचाव की यह सामग्री एसबीआई लाइफ इन्श्योरेंस द्वारा सीएसआर फण्ड से उपलब्ध कराई गई थी। सामग्री वितरण के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली एनसीआर में कोरोना मरीजो की बढ़ती संख्या के लिए वहां का प्रबन्धन जिम्मेदार है। कोरोना की जो टेस्टिंग दो चरणों में होनी थी वह जल्दबाजी में एक ही चरण में कराई गयी। हमारे यहां ऐसी लापरवाही न करके दोनो चरणों की टेस्टिंग कराई गई। जिससे मृत्युदर भी कम है। मरीजो की संख्या में भी भारी कमी आयी है।

न फैलाएं भ्रांतियां

कोरोना के सम्बन्ध फैलाई जा रही धार्मिक भ्रांतियों पर स्वास्थ्य मन्त्री ने कहा कि हम इसे केवल बीमारी के रूप में देख रहे हैं और प्रदेश की जनता को इस बीमारी से बचाना हमारी प्राथमिकता है। जो लोग भ्रांतियाँ फैला रहे है उनसे हम बात करेंगे और उनको समझायेंगे। ऐसी महामारी में लोगों की भावनाओ के साथ खिलवाड़ न करके उन्हें वैक्सीन के लिए प्रेरित करना चाहिए। जो लोग ऐसा कर रहे है उनसे हम जिला प्रशासन के साथ बात करेंगे और समझायेंगे कि यह वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है और उनकी धार्मिक भावनाएं इससे आहत नहीं होने वाली।